Aadhaar Card : शादी के बाद आधार में ऐसे बदले सरनेम, बस इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी…

डेस्क : (Aadhaar Card)अपने देश में रहने वाले लोगों के लिए आधार कार्ड बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। आज आधार के बिना कोई काम नहीं हो सकता है। आधार कार्ड में हमारा नाम, पता, मोबाइल नंबर, लिंग, जन्म तिथि आदि जैसी कई जानकारी होती है। आधार बनाते समय बायोमेट्रिक जानकारी जैसे हमारी उंगलियों के निशान और आंखों के रेटिना को रिकॉर्ड किया जाता है।

adhaar card PVC

इसलिए आधार में नाम, पता, उम्र और जन्मतिथि समेत सभी जानकारियां अपडेट रखनी चाहिए। कुछ लोग शादी में आधार में अपना सरनेम नहीं बदलते जिससे उन्हें बादल में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी आधार में उपनाम बदलना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

Adhar Card

हलफनामा आवश्यक : शादी के बाद अगर कोई महिला अपने आधार कार्ड में अपने पति का सरनेम जोड़ना चाहती है तो इसके लिए उसे कोर्ट में हलफनामा दाखिल करना होगा। हलफनामे में आपको बताना होगा कि वह किस वजह से ऐसा करवा रही है और उसके बाद मंजूरी मिलते ही आप ऐसा कर सकते हैं. शादी के बाद आप अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से सरनेम बदलवा सकते हैं।

आसान किए आधार में नाम-जन्मतिथि बदलने के नियम, ऐसे कर सकते हैं करेक्शन
आसान किए आधार में नाम-जन्मतिथि बदलने के नियम, ऐसे कर सकते हैं करेक्शन

ऐसे करें ऑनलाइन बदलाव

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट मै जाकर uidai.gov.in पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर आधार अपडेट में जाकर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको नाम बदलने का विकल्प दिखाई देगा। यहां अपना उपनाम बदलें।
  • आधार में नाम बदलने के बाद कोर्ट द्वारा जारी किया गया शपथ पत्र और विवाह प्रमाण पत्र भी अपलोड करें।
  • इसके बाद OTP send option पर क्लिक करें।
  • अब आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP डालने के बाद अपने भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इस तरह आपके आधार में सरनेम बदल जाएगा।

Surname Offline कैसे बदलें?

  • सबसे पहले आप आधार कार्ड के लिए अपॉइंटमेंट लें। इसके बाद आधार केंद्र पर जाएं।
  • आप वहां surname बदलने के लिए फॉर्म भरें।
  • इसके बाद कोर्ट द्वारा जारी शपथ पत्र और अपना विवाह प्रमाण पत्र की कॉपी को भी जमा करें।
  • अब आपको 50 रुपये देने होंगे।
  • इसके बाद 5 से 10 दिनों में आपके आधार में सरनेम बदल जाएगा।