विवाहित जोड़ों को केंद्र सरकार हर माह देगी 18,500 रुपये! बस करना होगा ये काम..

डेस्क : सरकार सभी वर्गों के लिए योजनाएं चला रही है। ऐसे में विवाहित जोड़ों के लिए भी एक योजना पेश की गई है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) है। इस योजना के तहत मासिक पेंशन दी जाती है। इसकी शुरुआत 26 मई 2020 को की गई थी। इस योजना में पति पत्नी दोनों को 60 की उम्र के बाद मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। जिससे अपने जीवन यापन अच्छे से कर पाएंगे।

LIC SCHEME

बता दें कि इस योजना को भारत सरकार ने पेश की है। वहीं इसका संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के द्वारा किया जा रहा है। इसमें 15 लख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है। निवेश की अधिकतम सीमा 7.5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दिया गया है। इस योजना में ब्याज की राशि अन्य योजनाओं से अधिक दिया जाता है।

हर महीने मिलेंगे 18500 रूपये पेंशन की राशि : इस प्लान के तहत पति- पत्नी दोनों जुड़ते हैं तो उन्हें 15 लाख रुपए के हिसाब से 30 लाख रुपए निवेश करना होगा। जिसके बाद उन्हें 7.40 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाएगा। ब्याज की राशि के हिसाब से सालाना ब्याज 222000 होता है। यदि इसे हर महीने में बांटा जाए तो 18500 रुपए होगा। इस राशि को मासिक पेंशन के तौर पर दिया जाएगा। यानी पति पत्नी दोनों मिला कर हर महीने पेंशन के तौर पर 37 हजार रुपए मिलेगी।

यह एक बेहतरीन योजना माना जा रहा है। इसमें 10 साल तक आपको ब्याज की राशि पेंशन के तौर पर दिया जाएगा। वही 10 साल तक यदि आप इस योजना से बने रहते हैं। इसके बाद आपको निवेश का पैसा लौटा दिया जाएगा। इस स्कीम की खासियत यह भी है इसमें आप कभी भी सरेंडर कर सकते हैं।