खुशखबरी! केंद्र सरकार दे रही 3000 हजार मंथली पेंशन की गारंटी, यहां से करें Apply…

डेस्क : संगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन मिलते तो आपने सुना होगा। लेकिन अब असंगठित क्षेत्र के लोगों को भी पेंशन मिलेगा। पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत अब असंगठित क्षेत्र के लोगों को भी पेंशन मिलेगा। यह नई व्यवस्था उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने लाई है। यह योजना छोटे कामगारों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। खैर इस योजना को छोटे कामगारों के बेहतर भविष्य के लिए ही बनाया गया था।

Modi Government giving lakh of rupees

अब तक इस योजना के 46,66,489 लाभार्थी है। लाभार्थियों की संख्या में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति जिसका उम्र 18 से 40 वर्ष तक हो वो इस योजना से जुड़ सकता है। ऐसे अभी जो लोग इस योजना से जुड़े हैं उनमें से ज्यादातर लोगों का उम्र 26 से 35 साल तक है। इस योजना के अंतर्गत आंशिक योगदान देने पर 60 की उम्र के बाद प्रति माह 3000 रुपए या सालाना 36000 रुपए पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इस योजना के लाभ उठाने का एक और शर्त है कि उस व्यक्ति का प्रति माह इनकम 15000 रुपए से कम हो।

PM Modi

यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती हैं। कोई भी महिला जो इस योजना के मापदंडों पर खरा उतरती है वह इससे जुड़कर प्रति माह 3000 रूपए कमा सकती है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में लाभार्थी महिलाओं की संख्या 21,56,763 है। वही पुरुषों की संख्या लगभग 19,23,031 है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है जिसमें दिहाड़ी मजदूर से लेकर मेड, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन और स्वीपर या इस तरह के सभी कामगारो को फायदा मिलेगा। बस शर्त यह है कि उनकी प्रति व्यक्ति आय 15000 से कम हो। इस योजना के अंतर्गत 60 साल के बाद प्रत्येक महीने ₹3000 पेंशन के रूप में मिलेगा।

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन आप किसी भी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) में करवा सकते हैं। उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड और बचत खाता या जनधन खाता का जानकारी देना होगा। प्रति माह आय 15000 रूपए से कम है इसके लिए प्रूफ के तौर पर चेक बुक, पासबुक या अकाउंट का बैंक स्टेटमेंट वगैरह दिखा सकते हैं। खाता खोलते समय हीं नॉमिनी का नाम जोड़वा लें। जब आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे तब आपके कंट्रीब्यूशन की जानकारी खुद ब खुद मिलते जाएगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक श्रम कार्ड भी मिलेगा। इस योजना की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 267 6888 पर भी ले सकते है। इस योजना की सबसे खासियत यह है कि जितना योगदान आप करेंगे उतना ही योगदान सरकार भी अपनी ओर से करेगी। अगर कोई कामगार 18 वर्ष के आयु का है तो उसे प्रतिमाह ₹55 सरकार को देने होंगे। अगर कोई 29 वर्ष की आयु का है तो उसे प्रतिमाह ₹100 और अगर कोई 40 वर्ष का है तो उसे प्रतिमा ₹200 देने होंगे।