मंगल के दिन केंद्रीय कर्मचारियों का होगा मंगल- 50 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा

जनवरी का महीना बीतने को है और महीने के आखिरी दिन मंगलवार 31 जनवरी 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. यानी आज से दो दिन बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है नए साल का पहला तोहफा इस घोषणा (केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा) से 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा.

31 जनवरी के लिए महंगाई के नए आंकड़े : दरअसल, महंगाई के नए आंकड़े 31 जनवरी, 2023 को आने वाले हैं। ये आंकड़े तय करेंगे कि इस साल के पहले छह महीनों में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों और पेंशनभोगियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी। एआईसीपीआई इंडेक्स डेटा हर महीने के आखिरी दिन जारी किया जाता है।

नवंबर 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% (DA increase 3%) की बढ़ोतरी हो सकती है। यदि दिसंबर के महीने में संकेतक समान रहते हैं, तो केंद्रीय कर्मचारियों के डीए वेतन में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी सुनिश्चित है। वहीं अगर इंडेक्स में 1 प्वाइंट की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्मचारियों के वेतन में मार्च से बढ़ोतरी : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च को कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो 31 मार्च से कर्मचारियों का वेतन बढ़ सकता है और पेंशनरों की पेंशन बढ़ सकती है. इसके अलावा, जनवरी और फरवरी का पैसा डीए बैलेंस के साथ खाते में जमा किया जाएगा।

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (सातवां वेतन आयोग) की हर छह महीने में समीक्षा की जाती है. एआईसीपीआई के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। एक वृद्धि जनवरी में और दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।