कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, जानें – 4 फीसदी बढ़ोतरी होने के बाद कितनी होगी सैलरी

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस साल एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आप लोगों को एक और बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इससे पहले ही सरकार ने मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी हैं और अब उनका DA 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो चुका है। यह 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हो चुका है। लेकिन सरकार सातवें वेतन आयोग के अनुसार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है।

31 मई को आएंगे नए आंकड़े

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी AICPI आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। पिछले 3 महीने के AICPI आंकड़े आ चुके है जिसके हिसाब से उनके DA में 42 फीसदी के बाद 2.5 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। लेकिन अभी भी 3 महीनों के AICPI आंकड़े आना बाकी है, जो 31 मई 2023 को जारी किए जायेंगे।

कितना बढ़ सकता है DA

सरकार द्वारा 2016 में सातवां वेतन आयोग लागू करने के बाद कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। सरकार ने पहली छमाही के लिए 4 फीसदी DA में बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन अब सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले AICPI आंकड़ों को देखते हुए दूसरी छमाही के लिए भी 4 फीसदी बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे है।

इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% से 46% हो जायेगा। इसके साथ ही उनकी सैलरी में बंपर इजाफा हो जायेगा। सरकार मार्च के महीने में पहली बार DA बढ़ा चुकी है और अब हर साल की तरह सितंबर-अक्टूबर के महीने में एक बार फिर कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है।