भारत में फिर से मिली Gold की बड़ी खदान, वैज्ञानिक भी हो गए हैरान.

डेस्क : अब तक आपने सिर्फ मध्यप्रदेश में हीरे मिलने की दास्तान तो सुनी होगी। लेकिन अब आप प्रदेश के लिए यह गीत गाए कि ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती’ तो बेमानी न होगी। दरअसल अब तक प्रदेश हीरे मिलने और उनकी निलामी को लेकर बेहद चर्चा में बना रहता था। लेकिन अब यहां सोने की खदान भी मिली है। खनिज वैज्ञानिकों ने सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर इस सोने की खदान को खोज निकाला है।

शुरू की गयी नीलामी की प्रक्रिया : जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की एक रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने खदान को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोने की इस खदान के अलावा मुख्य खनिज की 12 अन्य खदानें भी अब नीलाम की जाएंगी। इन खदानों में चूना पत्थर और मैगनीज, रॉक फास्फेट, लोह अयस्क और ग्रेफाइट की खदान भी नीलाम होगी।

3 जिलों में होगी इन खनिजों की नीलामी : प्रदेश के 3 जिलों झाबुआ के खतंबा में रॉक फॉस्फेट, ग्वालियर के पनिहार में लौह अयस्क और आलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट की खदान की नीलामी की जाएगी।

वर्सज 2002 से खोजी जा रही थी सोने की ये खदान : आपको बता दें कि प्रदेश में साल 2002 से सोने की खोज की जा रही थी। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया GSI ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि भी की है। इसमें से सिंगरौली के गुुरहर पहाड़ पर सोने की खोज की गयी है। सिंगरौली के अलावा कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की खोज अभी जारी है।