Bank Holiday : नया महीना शुरू होने के साथ ही अब RBI ने बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। ऐसे में अगर आपको बैंकों से संबंधित कोई भी जरूरी काम है तो उसे समय पर ही पूरा कर ले। नवंबर के महीने में कई सारे त्यौहार आने वाले हैं जिसमें दिवाली बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है और इस बार करीब आधे महीने बैंकों की छुट्टियां रहेगी।
इसलिए अगर बैंक से जरूरी कोई भी काम है तो उसे समय पर पूरा करने वरना आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको पहले से ही बताने वाले हैं कि यह नवंबर के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं?
15 दिन बैंक रहेंगे बंद
इस समय भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है और नवंबर के महीने में दिवाली और छठ जैसे बड़े त्यौहार की आने वाले हैं। इस तरह नवंबर के महीने में 15 दिन अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसलिए समय पर ही अपना कोई जरूरी काम पूरा कर ले। हालांकि आप कोई भी जरुरी काम नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से कर सकते है।
नवंबर में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद
1 नवंबर, 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
5 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
10 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
11 नवंबर, 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
12 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों का अवकाश रहेगा।
14 नवंबर, 2023 : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा।
15 नवंबर, 2023 : भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
19 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
20 नवंबर, 2023 : छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर, 2023 : सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
25 नवंबर, 2023 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
30 नवंबर, 2023 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंकों का अवकाश रहेगा।