Bank Holiday : इस समय अक्टूबर का महीना चल रहा है जो कि आधे से ज्यादा बीत चुका है। इसी के साथ ही अब फेस्टिव सीजन भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस महीने के बाकी बचे 12 दिनों में 10 दिन तो बैंक की छुट्टियां (Bank Holiday) रहने वाली है। इसलिए अगर आपके पास भी बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर ले।
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम पूरा करना है तो अभी से तैयारी कर ले। RBI के द्वारा जारी किया गया बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर आप देख सकते है। इसमें आपको आने वाले दिनों में राम नवमी, दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य त्योहारों के दिन छुट्टी रहने वाली है। इन त्यौहारों के कारण 8 दिन और 2 दिन रविवार को मिलाकर पूरे 10 दिन छुट्टी रहने वाली है।
राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग है छुट्टियां
लेकिन की जानकारी के लिए बता दे कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में राज्य और शहरों के हिसाब से अलग-अलग दिन छुट्टियां (Bank Holiday) हो सकती हैं। इन छुट्टियों के दिन आप अपना कोई भी जरूरत काम नेट बैंकिंग के द्वारा पूरा कर सकते हैं जो ट्रांजैक्शन से जुड़ा हुआ है। इस पूरे अक्टूबर में पांच रविवार के अलावा दो शनिवार की भी छुट्टी शामिल है। आइये आपको बताते है कि अक्टूबर के बाकी बचे दिनों में किस कारण 10 दिन बैंक बंद रहेंगे?
इन दिनों रहेगी बैंकों की छुट्टी
- 21 अक्टूबर (शनिवार) – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – (त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में)
- 23 अक्टूबर (सोमवार) – दशहरा (महानवमी) / आयुध पूजा / दुर्गा पूजा / विजय दशमी – (त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड में)
- 24 अक्टूबर (मंगलवार) -दशहरा (विजयादशमी) / दुर्गा पूजा – (आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में)
- 25 अक्टूबर (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन) – (सिक्किम में)
- 26 अक्टूबर (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/ विलय दिवस – (सिक्किम और जम्मू-कश्मीर मे)
- 27 अक्टूबर (शुक्रवार)- दुर्गा पूजा (दसैन) – (सिक्किम में बैंकों की छुट्टी)
- 28 अक्टूबर (शनिवार)-लक्ष्मी पूजा – (बंगाल में बैंकों का अवकाश)
- 31 अक्टूबर (मंगलवार) – (सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद)
इन छुट्टियों के अलावा 14 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे। इसके अलावा 22 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहने वाले है।