Bank Holidays : अक्टूबर में कुल 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी से निपटा लीजिए जरुरी काम..

डेस्क : अक्टूबर माह में छुट्टियां आमतौर पर बहुत होती हैं। यह दीवाली का भी महीना होता है। वहीं, इस महीने में बैंकों की भी तमाम छुट्टियां रहती ही हैं। अब जो नई लिस्ट सामने आई है, उसमें कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार की भी छुट्टियां शामिल हैं।

अक्टूबर माह के लिए बैंक छुट्टियों की सूची भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई है। इसके दिशानिर्देशों के अनुसार, विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों को भी गिनती में रखा गया है। क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय किये जाते हैं। अब ऐसे में ग्राहकों को अपनी संबंधित शाखाओं में जाने से पहले छुट्टियों की भी सूची देख लेनी चाहिए। सूची में कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिये हैं।

2 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा छुट्टियों का सीजन : अक्टूबर माह में कुल 21 बैंक अवकाश हैं और पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ही होगी। दुर्गा पूजा और दशहरा या विजयदशमी जैसी अन्य छुट्टियां भी 5 अक्टूबर, 2022 को मनाई जाएंगी। दीवाली पर्व 24 अक्टूबर को है और यह अवकाश कुछ राज्यों को छोड़कर देश में सभी बैंकों द्वारा मनाया जा रहा है।

Bank Holidays October 2022 अक्टूबर माह 2022 में बैंक अवकाश की पूरी सूची

  • 1 October – बैंक एकाउंट की हाफ इयरली क्लोजिंग
  • 2 October– रविवार और गांधी जयंती अवकाश
  • 3 October– दुर्गा पूजन (महा अष्टमी)
  • 4 October– दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजन, श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
  • 5 October– दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
  • 6 October– दुर्गा पूजा (दशैं)
  • 7 October– दुर्गा पूजा (दशैं)
  • 8 October– दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद की यौमे पैदाईश)
  • 9 October – रविवार
  • 13 October– करवा चौथ
  • 14 October– ईद-ए-मिलाद-उल-नबी
  • 16 October– रविवार
  • 18 October– कटि बिहू
  • 22 October– चौथा शनिवार
  • 23 October– रविवार
  • 24 October– काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नर्क चतुर्दशी
  • 25 October– लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
  • 26 October– गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिन
  • 27 October– भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीवाली / निंगोल चक्कूबा
  • 30 October– रविवार
  • 31 October– सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती /सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजन बैंक अगले माह 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहक ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं का उपयोग कर सकते हैं।