Bank Holiday : सितंबर महीने में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाना है तो यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट..

Bank Holiday : 2022 का नौवा महीना यानी सितंबर का महीना शुरू हो गया है। अगस्त सितंबर से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। जिसके चलते बैंक भी बंद रहते हैं। ऐसे में इस महीने किन किन दिन बैंक होंगे इसकी जानकारी हम आपसे साझा करेंगे।

औपचारिक रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सितंबर 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। मालूम हो 13 दिनों की ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हैं। ऐसे में आप बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि आपको बेवजह कोई परेशानी न हो।

सितंबर में इतने दिन बैंक बंद रहेंगे : सितंबर महीने में अलग अलग राज्यों में अन्य अवसरों पर बैंकों की कई छुट्टियां हो रही हैं। अलग अलग जगहों lar सितंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, वहीं अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर 18 दिन बैंक में छुट्टी थी। इस महीने देशभर में सितंबर में लगभग 6 दिन ऐसे हैं, जब देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

सितंबर 2022 में छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 सितंबर, 2022 : गणेश चतुर्थी
  • 4 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 7-8 सितंबर, 2022 : ओणम पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद
  • 9 सितंबर, 2022 : इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक बंद
  • 10 सितंबर, 2022 : श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों अवकाश
  • 11 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 17 सितंबर, 2022 : विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड, बिहार, बंगाल में बैंक बंद
  • 18 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 21 सितंबर, 2022 : श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक
  • 24 सितंबर, 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों में अवकाश
  • 25 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश
  • 26 सितंबर, 2022 : नवरात्र‍ि स्‍थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी

हालांकि आपको बता दें इन औपचारिक छुट्टियों के अलावा अन्य राज्यों में भी अलग अलग अवसरों को लेकर छुट्टियां होती हैं।