Bank Holiday : अगस्त में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द से निपटा लें जरूरी काम, जानें – छुट्टी की पूरी लिस्ट..

डेस्क : त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण अगस्त में बैंक आम जनता के लिए कुछ दिनों तक बंद रहेंगे। यदि आप किसी काम से बैंक में जाने वाले हैं तो आपको एक बार भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची पर नजर डाल लेनी चाहिए। आपको बता दें कि आरबीआई की तरफ से तीन प्रकार की छुट्टी होती जाती है जिनमें से राष्ट्रीय उत्सव अवकाश और धार्मिक अवकाश शामिल है।

अक्सर ऐसा होता है कि यूपी में बैंक खुले होते हैं लेकिन दिल्ली में बंद रहते हैं तो ऐसा राज्य के त्योहारों और वहां की परिस्थितियों के ऊपर भी निर्भर करता है। यह भी आरबीआई का एक प्रकार है जिसके तहत छुट्टियां दी जाती है और उनका टोटल करके महीने की सभी छुट्टियों की जानकारी दी जाती है।अगस्त के दूसरे सप्ताह के दौरान कई राज्यों में कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे जैसे कि रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के लिए 12,13,14,15, अगस्त को बैंक बंद रहेंगे इसमें रविवार और शनिवार भी शामिल है।

अगस्त में किस किस दिन बैंक रहेंगे बंद

1 अगस्त-द्रुपका शे-जी (सिक्किम में बैंक बंद)
7 अगस्त- पहला रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 अगस्त-मुहर्रम (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)
9 अगस्त-मुहर्रम
11 अगस्त-रक्षाबंधन (सभी जगह अवकाश)
12 अगस्त- रक्षाबंधन (कानपुर-लखनऊ बैंक बंद)
13 अगस्त-दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अगस्त-रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त- पारसी नववर्ष (मुंबई-नागपुर में बैंक बंद)
18 अगस्त-जन्माष्टमी (सभी जगह अवकाश)
19 अगस्त- जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती
20 अगस्त-कृष्ण अष्ठमी (हैदराबाद)
21 अगस्त- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 अगस्त-चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश) 28 अगस्त-रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अगस्त- श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी)
31 अगस्त -गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद