त्योहारों से ठीक पहले एयरलाइंस कंपनियों ने बढ़ाया किराया, दूसरे राज्यों से पटना-दरभंगा Airport आने के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली..जानें-

न्यूज डेस्क: त्योहारों का महीना शुरूर शुरू हो चुका हैं। अब से बस कुछ ही दिनों में दुर्गा पूजा का त्योहार आने वाला है। फिर अगले महीने से दिवाली और उसके एक हफ्ते बाद मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक छठ पूजा है। ऐसे में लाखों लोग अलग अलग शहरों से बिहार आते हैं। पर अगर आप इस बार मुबई या दिल्ली जैसे शहरों से हवाई यत्रा करने की सोच रहे है तो आपको यह काफी महंगा पर सकता हैं।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकी अगर आप अगामी महीने के हवाई जहाज के किराए को देखेंगे तो शायद आप हवाई यात्रा न करने की सोचें। दरअसल तीन नवंबर को मुम्बई से पटना का किराया करीब 13 हजार के पार पहुंच गया है। वही दशहरा से लेकर दो नवंबर तक किराया 75 सौ के पार है। और वापसी में छठ के बाद मुंबई से पटना आने का किराया चार हजार के आसपास है।

इन शहरों में बढ़ा किराया
बंगलुरू, मुबई, चेन्नई हो या कोलकाता इन सभी शहरों से पटना जाने वाली फ्लाइट का किराया आसमान छु रहा है । अब अगर अभी से लेकर छठ के आसपास बेंगलुरु से पटना का किराया देखे तो वो 75 सौ से ऊपर है। वही चेन्नई से पटना आने के लिए भी लगभग दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है। अभी इस रूट पर किराया 75 सौ के आसपास रहता है। कोलकाता की बात करे तो त्योहारों में रूट पर किराया पांच हजार के आसपास है। और मुंबई में यही किराया नौ और दस अक्टूबर को किराया 17 हजार है।

फेस्टिव सीजन में अक्सर रेल हो या हवाई जहाज इन सबके किराए त्योहारों के आने से पहले- पहले बढ़ जाते हैं। एसा इसलिए भी है क्यों की इस समय सब अपने अपने घर जा रहे होते हैं। ज्यादा यात्री होने से किराए भी बढ़ा दिए जाते हैं।