Advance Salary : इस राज्य के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, अब ले सकेंगे एडवांस सैलरी

Advance Salary : यह खबर उन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है जो राजस्थान राज्य से जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा दिया है जिसके अनुसार वह एडवांस में सैलरी ले सकते हैं। वित्त विभाग राजस्थान ने इस बारे में 31 मई 2023 को घोषणा कर दी है और अब 1 जून 2023 को यह आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऐसी कई सारी खुशखबरी राज्य के लोगों को दी जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना का आप किस तरह लाभ उठा सकते हैं?

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी : सरकार द्वारा दिए जाने वाले अग्रिम वेतन आहरण यानी एडवांस सैलरी के ऑप्शन में यदि कोई कर्मचारी 21 तारीख से पहले एडवांस में सैलरी लेता है तो उसकी आधे महीने की सैलरी काट ली जाएगी। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस सेवा का फायदा उठाने के लिए कर्मचारी को सबसे पहले अपनी SSO आईडी के द्वारा IFMS 3.0 के लिए साइनअप करना होगा और कर्मचारी स्वयं सेवा का विकल्प चुन सकते है।

इसके अलावा अपने संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद ओटीपी द्वारा वेरीफाई करने के पश्चात वह IFMS की वेबसाइट पर जाकर सहमति प्राप्त कर सकते है।

नहीं देना होगा ब्याज : इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान सरकार के अंतर्गत आने वाला कोई भी सरकारी कर्मचारी यदि एडवांस सैलरी लेता है तो उसे पहले ली गई राशि पर ब्याज देने की कोई जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा महीने में जितने दिन वह सेवा कर चुका है उसका 50 फीसदी ही एडवांस सैलरी के रूप में ले सकता है। एडवांस सैलरी के रूप में कर्मचारी जो राशि लेता है वह उसके अगले महीने की सैलरी से काट ली जाती है।