खुशखबरी! नवरात्रि के मौके पर Gold पर मिल रहा 7.5 फीसदी का डिस्काउंट, जल्दी से करें खरीदारी..

डेस्क : त्योहारों का सीजन चल रहा हैं और इस समय गोल्ड के दाम काफी नीचे गिर गये हैं। सोने का भाव 50 हजार रु के भी नीचे आ गया है। बीते शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का प्रति 10 gm रेट 49432 रु पर था। वहीं दूसरी तरफ त्योहारों का सीजन भी करीब आ गया है, जिसमें दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहार भी आएंगे। इस मौके पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

पर पहली बात तो यह कि ज्वेलरी की खरीदारी के समय सोने की शुद्धता को जांचना जरूरी है। दूसरा फैक्टर है सोने पर डिस्काउंट। TATA Group का तनिष्क ब्रांड आपकी इन दोनों जरूरतों को पूरा करेगा। ये आपको शुद्धता के साथ-साथ लेटेस्ट डिजाइन और छूट भी ऑफर करेगा। जी हां इस समय तनिष्क गोल्ड पर 7.5 फीसदी की मिनिमम छूट भी दे रहा है।

गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट : ज्वेलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क के पूरे देश में कुल 350 से ज्यादा स्टोर हैं। इस समय तनिष्क की तरफ से सस्ते में ज्वेलरी खरीदने का मौका भी दिया जा रहा है। अगर आप सस्ते में ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट के जरिए ही ऐसा किया जा सकता है। ये खास अकाउंट आपको डबल डिस्काउंट भी दिलाएगा। पहला डिस्काउंट तो आपको तनिष्क ब्रांड की ज्वलरी पर मिलेगा। दूसरा ऑफर 7.5 फीसदी के अतिरिक्ट डिस्काउंट के तौर पर भी दिया जाएगा।

क्या है इसकी स्कीम : तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट अकाउंट एक खास तरह का अकाउंट है। इसमें आपको 10 महीने तक हर महीने एक निश्चित राशि जमा करानी होगी। पहली किस्त पर 75 फीसदी का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जाएगा। ध्यान रहे कि कम से कम 2000 रु और फिर 1000 रु के गुणज पर आप पैसा जमा कर सकते हैं।