कर्मचारियों को तोहफा- DA में 4% की वृद्धि, वित्त विभाग का आदेश जारी, जानें- कितनी बढ़ेगी राशि…

DA Hike : केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का फैसला मार्च में लिया गया था। इस फैसले के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी की गई हैं। इसके बाद उनका महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो गया है और यह 1 जनवरी 2023 से प्रभावी भी हो चुका है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हुआ है। लेकिन आपको बता दे केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी है जिन्होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

लेकिन अब जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में दूसरी बार बढ़ोतरी होने के आदेश भी जारी होने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि केंद्र सरकार के अलावा किन राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
• आपको बता दे कि कर्नाटक की राज्य सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हो चुकी है। जिसके बाद उनका DA 31 फीसदी से 35 फीसदी हो चुका है।

• इसके अलावा तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही कर्मचारियों का DA 38% से बढ़कर 42% हो चुका है।

• इसके अलावा गुजरात की राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के DA में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसे 1 जुलाई 2022 से प्रभावी कर दिया गया है।

• इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद उनका महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर 34% हो गया है।

• इसके अलावा झारखंड के राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी की सौगात दी है और इसे 42 फीसदी तक बढ़ा दिया है।

• इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़त कर दी है। इसके बाद ये 42% तक पहुंच गया है।