बेटी की शादी की नो टेंशन! LIC में महज ₹121 जमा करने पर मिलेंगे पूरे 27 लाख रुपए- जानिए डिटेल में..

डेस्क : अगर आप भी किसी बेटी के लकी पिता हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जी दरअसल आज हम आपको एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी बेटी की शादी का पूरा खर्चा आसानी से कवर कर सकती है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी विशेष रूप से बेटी के भविष्य और उसकी शादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई है।

LIC Scheme

इस पॉलिसी की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत नहीं है। रोजाना 121 रुपये जमा करके आप 27 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। जिससे आप अपनी बेटी की शादी के साथ-साथ अन्य जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। आइए हम आपको यह भी बताते हैं कि आप इस निवेश योजना में पैसा कैसे निवेश कर सकते हैं और आपको कैसे फायदा होगा।

क्या है पॉलिसी की शर्त : कन्यादान पॉलिसी की पहली शर्त यह है कि निवेश की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। साथ ही बेटी की उम्र एक साल होनी चाहिए। योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, आय प्रमाण, पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होना बहुत जरूरी है। इस योजना के साथ, आपको 80C के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर कर छूट दी जाती है। यह टैक्स छूट अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक है।

rupees-scheme-three

डेली 121 रुपए के जमा से बन जाएगा 27 लाख का फंड :LIC की कन्‍यादान पॉलिसी में आपको रोज 121 रुपए का फंड जमा करना होगा। यानी हर महीने 3,600 रुपए जमा कराने होंगे। रोज के 121 रुपए के निवेश से आपको 25 साल के बाद 27 लाख रुपए मिल जाएंगे। जिससे आप अपनी बेटी की शादी के अलावा और भी कई जरुरतों को पूरा कर सकते हैं।

Rupees Cash on FD

बेटी की उम्र 1 साल होना काफी जरूरी है :इस पॉलिसी में आपको प्रीमियम 25 नहीं बल्‍कि 22 साल तक ही देना होता है। जमा करने से पहले एक बात ध्‍यान देने की है की है कि इस पॉलिसी की सीमा को कम भी किया जा सकता है। इस पॉलिसी को 13 साल के लिए भी लिया जा सकता है और रुपयों का इस्‍तेमाल शादी के अलावा बेटी पढ़ाई के लिए भी किया जा सकता है।