अब कर्मचारी होंगे मालामाल! Account में क्रेडिट होंगे पूरे 2 लाख रुपए, जानिए – विस्तार से

डेस्क : अगर आप भी केन्द्रीय कर्मचारी है, तो फिर आपकी मौज हैं। क्योंकि केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के DA में 3% की बढोतरी कर दी है। जिसके बाद प्रत्येक कर्मचारी की सैलरी में अच्छी-खासी बढोतरी हो जाएगी। दरअसल, कर्मचारी पिछले काफी दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे। सभी कर्मचारियों का यह इंतजार ख़तम हो रहा है।

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान होना महज औपचारिकता मात्र रह गया है। बता दें कि फिलहाल कर्मचारियों को 31 फीसदी का DA मिल रहा है। इस घोषणा के बाद उनको 34 फीसदी डीए मिलेगा। जिसके बाद बेसिक सैलरी के हिसाब से हाइक दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से DA और DR में बढ़ोतरी के ऐलान के से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा,

इसके बाद अगले महंगाई भत्ते की गणना जुलाई 2022 में की जाएगी। पिछले दिनों वित्‍त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में DA और DR राहत में बढ़ोतरी पर कहा कि केंद्र सरकार लेबर मंत्रालय द्वारा जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के मुताबिक महंगाई दर के आधार पर DA और DR में बढ़ोतरी की जाएगी। अगर सालाना आधार पर सैलरी को देखें तो इसमें 6,480 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं, अधिकतम बेसिक सैलरी में पूरे 1707 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इस हिसाब से सालाना आधार पर इन कर्मचारियों की सैलरी 20484 रुपये बढ़ जाएगी, अगर सरकार अगले कैबिनेट बैठक में अटके हुए DA पर फैसला देती है तो कर्मचारियों के खाते में एक साथ करीब 2 लाख रुपये तक की राशि आ सकती है।