कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! Account में आएंगे 17 हजार रुपये, यहां समझिए पूरा गणित..

डेस्क : दुर्गा पूजा और दिवाली ऐसे त्योहार हैं जिसमें लोगों को बॉस को उम्मीद रहती है। दिवाली के मौके पर खास तौर से कंपनियां अपने एम्पलाइज यानी कर्मचारियों को बोनस देती हैं। तभी सरकार द्वारा भी सरकारी कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। पर अब कुछ सरकारी कर्मचारियों को बोनस मिलने जा रहा है और दिवाली से पहले ही इन कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं सरकार के तरफ से से बोनस देने का ऐलान भी कर दिया गया है।

सरकार से मिली मंजूरी : भारतीय रेलवे के करचारियों को दुर्गा पूजा की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही 2022 का बोनस मिल जायेगा। इस बारे में रेल मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार, 1 अक्टूबर को रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस को मंजूरी दी थी। इस बारे में रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करके जानकारी भी दी है।

मिलेगा 78 दिनों का बोनस : ये बोनस रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि ‘वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए RPF/RPSF कर्मियों को छोड़कर अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता लिंक्ड बोनस यानी Productivity Linked Bonus (PLB) का भुगतान किया जाएगा।’

लाखों को मिलेगा फायदा : सामने आई जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को सीधे तौर से फायदा होने वालनहाई। रेल मंत्रालय ने इस बारे में बताया कि ‘प्रत्येक पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारी को 78 दिनों के लिए बोनस की अधिकतम देय राशि 17951 रुपये है।’