महज 10 साल की उम्र में जीता था सारेगामापा का शो, अब Indian idol 12 सीजन की फर्स्ट रनरअप अरुणिता.. जानिए कैसा रहा सफर

न्यूज डेस्क : देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को संपन्‍न हुआ। बता दे की इस सीजन के विनर सब के चाहिते उत्‍तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप राजन बने। इस सीजन में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। लेकिन अंत में पवनदीप ने अपना मुकाम हासिल कर ही लिया। लेकिन, इसी बीच इंडियन आइडल 12 सीजन के कंटेस्टेंट रही अरुणिता कांजीलाल भी दर्शकों को दिल जीत लिया। भले ही विनर नही बनी। लेकिन, उस उसके भी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा बढ़ गए।

बता दे की अरुणिता ने शो में अपने सुरों से जजों के साथ-साथ मेहमानों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सो के फिनाले में भी अरुणिता कंजीलाल ने बेहतरीन परफॉरमेंस देकर तारीफें बटोरीं। इस शो में फर्स्ट रनरअप बनीं। इसी बीच आप लोगों को आज अरुणिता कांजीलाल के बारे में कुछ ऐसे ही अनसुनी बातें बताएंगे। उन्होंने कैसे इस मुकाम तक हासिल की। बता दे की अरुणिता का जन्म 18 जनवरी 2003 को हुआ था। वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली हैं। अरुणिता ने कोलकाता के सेंट जेवियर स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता से पढ़ाई की है।

बताते चलें कि उनके पिता का नाम अवनी भूषण कंजीलाल है। और उनके पिता पेशे से एक प्रोफेसर हैं।उनकी मां का नाम शरबानी कांजीलाल एक गृहिणी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बचपन से ही यानी 8 साल की उम्र से ही गाना गाना सीख रही हैं। अरुणिता की मां भी गाती हैं और उनकी प्रेरणा बनी हुई हैं। अरुणिता वर्ष 2013 में जी बांग्ला के रियलिटी शो सारेगामापा में हिस्सा लिया था। उस समय अरुणिता की उम्र महज 10 साल थी। सारेगामापा बांग्ला को अरुणिता ने जीता भी था।

बता दे की इंडियन आइडल 12 के मंच पर अरुणिता ने अपने ऑडिशन से जज विशाल डडलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया का दिल खुश कर शो में जगह बनाई थी। वह शुरुआत से ही सुरों की पक्की खिलाड़ी रहीं और बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देती रहीं। अरुणिता की बराबरी शो में कंटेस्टेंट सायली कांबले से की जाती है। दोनों ही बेहतरीन सिंगर हैं और दोनों के बीच फर्क कर पाना या किसी में कमी निकाल पाना इंडियन आइडल 12 के जजों के साथ मेहमानों और यहां तक कि दर्शकों के लिए भी मुश्किल होता था।

इंडियन आइडल 12 सीजन शो के जज रहे हिमेश रेशमिया ने अरुणिता को अपनी एल्बम में गाने का मौका दिया है। उनके साथ पवनदीप राजन को भी हिमेश ब्रेक दे रहे हैं। अरुणिता और पवनदीप के बीच बढ़िया केमिस्ट्री है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, कुछ दिनों पहले दोनों के बीच सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन, उन्होंने साफ कर दिया ऐसा कुछ भी नहीं है। हिमेश के अलावा अरुणिता को करण जौहर ने भी अपने लिए गाने का मौका देने की बात कही थी। वैसे सिंगिंग के अलावा अरुणिता हारमोनियम भी बजा लेती हैं। इंडियन आइडल 12 के मंच पर उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स की बहुत-सी परफॉर्मेंस में ऐसा किया है।

https://youtu.be/IFYlNQcJ7hw