क्यों शाहरुख की बराबरी करने लगे रणवीर सिंह? लुटाए करोड़ रूपए

रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी फिल्मों के अलावा उनके अतरंगी अंदाज के लिए जाना जाता है। जिसके लिए उन्हें कभी – कभी तारीफों के साथ-साथ ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन हाल ही में रणवीर ने जो किया है, उसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। रणवीर ने 119 करोड़ की कीमत वाला घर खरीदा है जो कि शाहरुख के बराबर में है।

रणवीर का यह सी-व्यू luxury quadruplex अपार्टमेंट बैंडस्टैंड के सागर रेशम टावर में है। यह बिल्कुल शाहरुख खान के बंगले मन्नत और सलमान खान के रेजिडेंट के बीच में है। रणवीर का यह अपार्टमेंट 16-19वें फ्लोर तक फैला हुआ है जो लगभग 11,266 sq feet में बना है। इस बिल्डिंग में एक्टर कुल 19 कारें खड़ी कर सकते हैं। कलाकार के इस घर के बारे में जानकर उनके फैंस को हैरानी हो रही हैं कि उन्होंने इस घर के लिए इतने करोड़ दे दिए। वहीं, कई लोगों ने उनके इस नए घर के लिए उन्हें बधाई भी दी है।

बात करें रणवीर के वर्कफ्रंट की तो आने वाले दिनों में उनके पास कई सारी फिल्में हैं। जिनमें ‘सर्कस’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘तख्त’, ‘सिम्बा 2’ शामिल है। दर्शकों को इन फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार है और अक्सर इसके लिए सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते रहते हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह 2010 में अपने डेब्यू के बाद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हाईएस्ट पैड और सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। ऐसे में उनका इतना महंगा घर लेना तो बनता है।