8 महीने तक थे दोस्त, प्रोपोज़ करने के 6 महीने बाद घरवालों की रजामंदी से हुई थी पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवंत की शादी – आज उजड़ गया संसार

डेस्क : साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच में नहीं है। जब वह सुबह-सुबह एक्सरसाइज कर रहे थे तो उनको सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जब वह दर्द की अवस्था में अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने उनको बचने की लाख कोशिश की लेकिन वह बच नहीं सके।

उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

बताया जा रहा है कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। अब दक्षिण सिनेमा जगत में शोक की लहर गूंज रही है। जैसे ही उनके चाहने वालों को यह पता लगा था कि उनकी तबीयत खराब है तो वह अस्पताल के बाहर भीड़ लगाकर खड़े हो गए थे, जिसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को यह जानकारी दी और पुलिस प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर वहां पर सिक्योरिटी का इंतजाम किया। इतना ही नहीं पुलिस वालों ने ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल के लिए पूरे बेंगलुरु में हाई अलर्ट जारी हो गया है।

पुनीत ने बताई थी दिल की बात

किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कन्नड़ सुपरस्टार डॉक्टर राजकुमार के सबसे छोटे बेटे और केएफआई शिवराज कुमार के छोटे भाई पुनीत मात्र इतनी कम उम्र में सबको अलविदा कह देंगे। इस वक्त उनके पूरे परिवार का संसार उजड़ गया है। एक्टर ने अप्पू नाम की फिल्म से शुरुआत की थी। परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां हैं जिनका नाम ध्रती और वंदिता है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि अब पुनीत के घर में वैसा माहौल नहीं है जैसा पहले हुआ करता था। उनकी फैमिली वैसे तो मीडिया से दूर रहती थी लेकिन इस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके परिवार को किसकी नजर लग गई है। एक इंटरव्यू में पुनीत ने बताया था कि आखिर वह अपनी पत्नी से कैसे मिले थे।

6 महीने बाद घरवालों ने दी थी शादी की इजाजत

पुनीत अपनी पत्नी के साथ 21 साल से रह रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि दोनों में गहरी समझदारी थी। दोनों समय-समय पर एक दूसरे के साथ साए की तरह खड़े रहते थे। पुनीत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जब दोनों की दोस्ती हुई तो 8 महीने बाद उनको ऐसा लगा कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

Puneeth Rajkumar Celebrates Wife Ashwini Birthday - Filmibeat

जब पुनीत रेवंत के घर पहुंचे तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया था। पुनीत राजकुमार एक हठयोगी की तरह 6 महीने तक अश्विनी रेवंत के परिवार को मनाने के लिए लगे रहे। उन्होंने शादी का लंबा इंतजार किया लेकिन आखिरकार अश्विनी रेवंत ने पुनीत की वफादारी देखी और इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी। अब इस दुनिया में प्रेम समर्पण की जोड़ी खत्म हो चुकी है और सैंडलवुड के परफेक्ट कपल कहे जाने वाले पुनीत और अश्विनी कभी भी अपने चाहने वालों को एक साथ ही दिखेंगे