कभी स्वरा भास्कर संग फिल्म करने वाले थे विवेक अग्निहोत्री, इस वजह से फिल्म से भगाना पड़ा..

डेस्क : बॉलीवुड में इस वक्त जिस निर्देशक की सबसे ज्यादा चर्चा है वो विवेक अग्निहोत्री ओर उनकी The Kashmir Files कि हैं। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई जबकि एसएस राजामौली की बिग बजट ‘RRR‘ बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई।

उससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स‘ की वजह से ‘बच्चन पांडे‘ तक का कलेक्शन बहुत गन्दा गिर था। विवेक अग्निहोत्री को देश के अलग-अलग जगहों पर इवेंट में भी बुलाया जा रहा है जहां वह फिल्म को लेकर कई अनसुनी बातें भी शेयर कर रहे हैं। अब स्वरा भास्कर के लिऐ कुछ बाते पब्लिक हो रही हैं जब 2016 में क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम‘ बनाई थी। उस फिल्म में पहले स्वरा भास्कर को लिया जाना था लेकिन ऐन वक्त पर उन्हे रिप्लेस कर दिया गया।

भिड़ते रहे हैं स्वरा और विवेक : विवेक अग्निहोत्री और स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अलग-अलग विचारधारा के हैं और ट्विटर पर एक दूसरे से आय दिन भिड़ते भी रहे हैं। ऐसे में लोगों को आश्चर्च हो सकता है कि विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म में स्वरा भास्कर को ही क्यों लेना चाहते थे। निर्देशक ने बताया कि शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले स्वरा को रिप्लेस कर दिया गया था।

हालिया इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि ‘बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम‘ के लिए स्वरा भास्कर को साइन किया गया था। विवेक कहते हैं, ‘उस फिल्म के लिए स्वरा भास्कर उनकी पहली पसंद थीं। वह फिल्म भी करने वाली थीं। शूटिंग से एक दिन पहले मैं हैदराबाद रवाना हुआ था और मेरे निर्माता ने कहा “अगर कोई फिल्म करने से पहले ही इतने नखरे दिखाए तो फिल्म करने के बाद कितने होंगे।“ इस तरह से आगे बढ़ना बेकार था। हमने आखिरी मिनट पर फिल्म से उन्हें निकालने का फैसला किया।‘ तब से ही दोनों एक दूसरे पर कीचड उझलते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री और ‘द कश्मीर फाइल्स‘ की आलोचना की थी। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी काफी किया गया था।