जब रणबीर सिंह ने दीपिका के आगे किया जबरदस्त डांस- हरकते देख हो गईं शर्म से पानी, देखें VIDEO

डेस्क : रणबीर सिंह अपनी अलग पोशाक के चलते हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं, बता दें कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद रंग की बनियान, काले रंग की पेंट और काले रंग की टोपी पहनकर नाचते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में पहले व दीपिका के आगे डांस करते हैं और फिर धीरे-धीरे भरी सभा के आगे बॉलीवुड के अलग-अलग गानों पर थिरकते नजर आते हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रणवीर सिंह एक पार्टी में मौजूद है।

इस पार्टी में वह अपने माता पिता के साथ बॉलीवुड फिल्मों के गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह के यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। कई फैन पेज रणबीर सिंह के यह वीडियो शेयर कर चुके हैं। बता दे की यह वीडियो एक लंच पार्टी का है। जिसमें अंजू भवनानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है। अंजू रणवीर की माँ हैं। ऐसे में इस पार्टी में रणवीर सिंह ने अपनी डांस करने की कला को लोगों के आगे पेश किया है।बता दें कि दीपिका के आगे वह नशे सी चढ़ गई गाने पर नृत्य करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सेक्सी अंदाज में जैकेट उतारी और दीपिका के आगे डांस करने लगे। यह देखकर देखकर लोग उनके ऊपर फिदा हो गए हैं। रणवीर के इस डांस को देखकर दीपिका सोफे पर बैठकर शर्मा रही हैं। आने वाले समय में रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म 83 में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, यह फिल्म 1983 के भारत के वर्ल्डकप विजेता बनने पर बनी है।

ऐसे में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसको आने वाले समय में रिलीज किया जाएगा।