टीवी एक्ट्रेस और जोधा अकबर’ फेम सलीमा बेगम का हुआ निधन, 29 वर्ष में कह गई इस दुनिया को अलविदा

डेस्क : इस वक्त टीवी जगत से एक और दुख भरी घटना सामने निकल कर आ रही है। बता दे कि टीवी जगत की एक्ट्रेस मनीषा यादव अब इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई है। जैसे ही टीवी जगत के लोगों को यह बात पता चली तो वह नाराज हो गए। ऐसे में सभी लोग मनीषा यादव को याद करते नजर आ रहे हैं। लोग उनके सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की टीवी एक्ट्रेस मनीषा लांबा को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल के लिए किसी भी घर वाले ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है की मनीषा यादव को असल में क्या हुआ था। जोधा अकबर नाम का शो जो जी-टीवी पर आता था उसमें मनीषा ने अकबर की सलीमा बेगम की भूमिका निभाई थी। उनकी उम्र मात्र 29 वर्ष थी इतनी कम उम्र में ब्रेन हैमरेज से उनकी मृत्यु से सब स्तब्ध है। यह जानकारी एक्ट्रेस परिधि ने दी है। परिधि जो शो खत्म होने के बाद लगातार उनसे संपर्क में नहीं थी।

उनको इस बात की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मिली है। वह मुग़ल व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ी हुई थी, ऐसे में ग्रुप पर लगातार बातचीत होती रहती थी किसी के जीवन से जुड़ी कोई बात होती थी तो वह इस ग्रुप में बताई जाती थी। ऐसे में परिधि ने बताया कि हाल ही में मुझे पता चला कि मनीषा यादव की मृत्यु हो गई है जिसके बाद मैं सहम गई। मनीषा यादव एक ऐसी एक्टर थी जो हमेशा ही एक्टिंग के लिए तैयार रहती थी। वह जब सेट पर होती थी तो हमेशा जोश से भरी रहती थी। सोचने वाली बात यह है कि मनीषा के बेटे का हाल ही में जन्मदिन आया था जिसको उसने धूमधाम से जुलाई में मनाया था।