डेस्क : जैसा कि हम जानते हैं, बॉलीवुड के जाने-माने कपल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता काफी स्ट्रांग है लेकिन आज एक ऐसी अफवाह उड़ी जिसक्को सुनकर कई लोगों को धक्का लगा। दरअसल इस खबर में कहा गया की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है और बीते 6 दिन से वह अलग रह रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
इन ख़बरों पर खुद अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि किसी को भी झूठी खबरों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मैं और मलाइका आने वाले समय में एक दूसरे के साथ रहेंगे और हमारा रिश्ता और ज्यादा ताकतवर हो जाएगा। दरअसल इंस्टाग्राम की स्टोरी और पोस्ट के जरिए अर्जुन कपूर ने अपनी तस्वीर साझा की है जिसमें लिखा है कि झूठी खबरो के लिए हमारे पास कोई जगह नहीं है। सब सेफ रहे और ऊपर वाले की सब पर कृपा हो। सभी को ढेर सारा प्यार।जैसे ही अर्जुन कपूर ने अपना यह पोस्ट डाला तो तुरंत मलाइका का रिप्लाई आया जिसमें उन्होंने एक दिल की इमोजी बनाकर भेजा था।
अर्जुन कपूर के इस इंस्टाग्राम पोस्ट से यह मालूम चलता है कि दोनों के बीच किसी भी प्रकार की दूरियां नहीं आई है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो दोनों का रिश्ता भी एक कदम आगे बढ़ गया है। हाल ही में हमने देखा था कि अर्जुन कपूर अपने काम में व्यस्त काफी ज्यादा व्यस्त थे, जिसको लेकर मलाइका नाराज हो गई थी। ऐसे में अर्जुन कपूर उनको मनाने के लिए मालदीव्स घुमाने ले गए थे।
मालदीव से दोनों ने जमकर मस्ती की और खूब सारी तस्वीरें भेजी। हाल ही में हमने देखा कि अर्जुन कपूर को परिणीति चोपड़ा के साथ काम करते हुए देखा गया था। साथ ही साथ उन्होंने सरदार का ग्रैंडसन नाम की फिल्म की थी, जिसमें वह नीना गुप्ता के साथ नजर आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ भूत पुलिस में काम किया था।