डेस्क : इस वक्त देश में सबसे ज्यादा गरमाया मुद्दा अब ठंडा पड़ने लगा है, बता दें की आर्यन खान को 2 अक्टूबर की रात को क्रूज शिप से पकड़ा गया था। उनके पास अवैध मादक पदार्थ पाए गए थे। इस महीने की 2 अक्टूबर से लेकर आज तक वह जेल की हवा खा रहे थे आज उनको रिहाई हो जाएगी। उनको लेने के लिए खुद शाहरुख़ आने वाले हैं।
28 अक्टूबर का दिन शाहरुख खान के लिए बेहद ही जरूरी था क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए देश के धुरंधर वकीलों की फौज मुंबई हाईकोर्ट में उतार रखी थी। इतना ही नहीं, बता दे की यह देश के सर्वश्रेष्ठ वकील हैं जिनकी फीस बहुत ज्यादा है। सभी आखिर यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर शाहरुख खान ने अपने बेटे को छुड़ाने के लिए कितना पैसा खर्च कर दिया?
देश के सर्वश्रेष्ठ वकील अमित देसाई, मुकुल रोहतगी और सतीश मानशिंदे की फीस करोड़ों में है। शाहरुख खान ने इन तीनों वकीलों के लिए अपनी बेशकीमती तिजोरी को खोल दिया था और मुंह मांगी कीमत दे दी थी। ऊपर बताए गए क्रम के अनुसार चलें तो सतीश मान शिंदे की फीस 20 लाख है, वहीं अमित देसाई की फीस 25 लाख है। इसके बाद मुकुल रोहतगी की फीस 30 लाख है। इतना पैसे यह वकील एक दिन में ले लेते हैं।
इस केस को जीतने के लिए शाहरूख खान ने सब कुछ दाव पर लगा दिया था। इतना ही नहीं जब शाहरुख खान जीत गए तो उन्होंने सभी को होटल में इनवाइट किया और दावत दी। फिलहाल आज उनका बीटा घर आ जाएगा।