13 अक्टूबर को पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए रखे जाने वाले अहम व्रत करवा चौथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स का करवा चौथ स्पेशल लुक भी इस खास व्रत के लिए चर्चा में रहता है। इस खास दिन के लिए फैशन आइकॉन माने जाने वालीं इन एक्ट्रेस का उनके परफेक्ट लुक औैर तस्वीरों को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। तो इस बार खासतौर से फैंस
को किन एक्ट्रेस के करवा चौथ व्रत के लुक और फोटोज का इंतजार रहेगा? बहुत सी टॉप एक्ट्रेस इस साल और बीते साल की आखिर में शादी के बंधन में बंधी हैं और इस बार वह अपना पहला करवा चौथ व्रत सेलिब्रेट कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज के बारे में –
कटरीना कैफ और विकी कौशल : मसान फेम एक्टर विकी कौशल के साथ शादी रचाकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपने फैंस को चौंका दिया था। क्योंकि लोगों को विकी कौशल और कटरीना कैफ के रिलेशनशिप की भनक नहीं पड़ी थी, और सिर्फ अपने दोस्तों और परिवारजनों की मौजूदगी में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें जारी की थीं। 9 दिसंबर, 2021 में विकी और कटरीना ने शादी रचाई। विकी पंजाबी फैमिली से हैं और पंजाबी परिवारों में करवा चौथ को खासकर फर्स्ट करवा चौथ को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। कटरीना कैफ का भी इस बार पहला करवा चौथ का व्रत होगा। उनके फर्स्ट करवा चौथ की तस्वीरों का फैंस को इंतजार रहेगा।
आलिया भट्ट : इस साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए। 5 साल डेटिंग करने के बाद रणबीर और आलिया ने शादी करने का फैसला लिया। इस साल आलिया का पहला करवा चौथ व्रत होगा। सोशल मीडिया पर हाल ही में उनके बेबी शावर की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं थीं। ये बॉलीवुड कपल जल्द ही अपनी पहली संतान का स्वागत करेगा। आलिया प्रेगनेंसी फेज में अपना फर्स्ट करवा चौथ व्रत सेलिब्रेट करेंगी या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
मौनी राय : बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म ब्रह्मास्त्र में हाल ही में विलेन के रोल में नजर आईं मौनी रॉय की इस फिल्म में परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। ये साल मौनी रॉय के लिए खास है, क्योंकि इस साल वे शादी के बंधन में भी बंधी। इस साल नागिन सीरीयल फेम मौनी रॉय ने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंधीं। इस साल 27 जनवरी को मौनी रॉय शादी के बंधन में बंधी थीं। साउथ इंडियन वेडिंग लुक में इस एक्ट्रेस की बहुत तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इस साल मौनी रॉय का भी अपना पहला करवा चौथ व्रत है। फैंस को इस खास दिन में उनके लुक और तस्वीरों का इंतजार रहेगा।
पत्रलेखा : 15 नवंबर, 2021 में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी रचाई। राजकुमार राव और पत्रलेखा खास दोस्तों और परिवार के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। 11 साल के प्यार, दोस्ती, रोमांस के बाद इस कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इस साल एक्ट्रेस पत्रलेखा का भी पहला करवा चौथ व्रत है। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं। अब देखते हैं करवा चौथ पर फैंस के साथ वे अपनी करवा स्पेशल तस्वीरें शेयर करते हैं।
अंकिता लोखंडे : अंकिता लोखंडे का भी इस साल पहला करवा चौथ व्रत है। 14 दिसंबर, 2021 में अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ शादी रचाई थी। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अंकिता और विकी ने पिछले साल शादी करने का फैसला लिया। अंकिता लोखंडे का भी फर्स्ट करवा चौथ इस साल व्रत है। फैंस को टीवी फैंस के बीच मशहूर अंकिता के इस खास दिन के सेलिब्रेशन का इंतजार है।
करिश्मा तन्ना : इस साल 5 फरवरी को ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बिजनसमैन वरुण बंगेरा से शादी के बंधन में बंधी। अपनी सगाई की खबर करिश्मा ने सबसे छिपाकर रखी थी। हालांकि, तस्वीरें उनके कुछ दोस्तों ने शेयर कर दी थीं। इस बार करिश्मा तन्ना का भी फर्स्ट करवाचौथ व्रत है। इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने स्टनिंग ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें पोस्ट करने में एक्टिव रहने वाली करिश्मा का करवा चौथ स्पेशल लुक देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से तो कम नहीं होने वाला।