एक समय पर स्ट्रीट प्ले करके मात्र 300 रूपए कमाते थे Prakash Raj, आज बॉलीवुड के नामी विलन्स में आता है नाम

डेस्क : बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में विलेन के रूप में कई सारी शानदार फिल्मों में काम कर चुके प्रकाश राज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। जिस फिल्म में वो रहते हैं उस फिल्म के एक्टर जितना भी दमदार हो लेकिन विलन उस पर भारी पड़ता नजर आता है। 26 मार्च को प्रकाश राज अपना 57 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

उन्होंने सिर्फ विलन ही नहीं, बल्कि कॉमेडी फिल्मों में भी एक्टिंग करके साबित कर दिया है कि वह कितने वर्सेटाइल हैं। प्रकाश राज एक फिल्म एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। 26 मार्च 1965 को जन्में प्रकाश राज ने फिल्म में आने से पहले थिएटर में काम किया। साथ ही वह स्ट्रीट ले भी करते थे l। थिएटर में काम करने के लिए उन्हें महीने में ₹300 मिलती थी।

धीरे-धीरे उन्होंने टीवी का रुख किया। कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में काम किया था। हालांकि अधिकतर फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। उनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि उनका नाम प्रकाश है राज नहीं, बल्कि प्रकाश राय है। साल 2009 में प्रकाश राज ने सलमान खान के फिल्म वांटेड बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने सिंघम, दबंग 2, मुंबई मिरर, पुलिसगिरी, हीरोपंती, जंजीर जैसी फिल्मों में अभिनय करके अपने शानदार एक्टिंग का प्रदर्शन किया।

हर किरदार में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। खासकर सिंघम में अजय देवगन के आगे भी उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी थी। आपको बता दें कि साल 2010 में प्रकाश राज चर्चा में आए जब उन्होंने दूसरी शादी रचाई। शादी के 6 साल बाद प्रकाश राज का एक बेटा वेदांत हुआ। प्रकाश राज 4 बच्चों के पिता हैं। उन्होंने इसके पहले 1994 में ललिता कुमारी से शादी की थी। हालांकि, 2009 में दोनों अलग हो गए। दोनों के तीन बच्चे मेघना, पूजा और बेटा संधू है। हालांकि, सिंधु अब इस दुनिया में नहीं रहा। बॉयफ्रेंड की बात करें तो प्रकाश राज के पास इस वक्त कई सारी फिल्में है। उनकी एक अपकमिंग फिल्म में केजीएफ:चैप्टर 2, अटैक, मेजर पोनियन भी शामिल है।