प्रियांका चोपड़ा की इन तस्वीरों ने दिया सबको 440 वोल्ट का झटका, खुद एक्ट्रेस ने बताया कैसे हुआ ये हाल

डेस्क : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीर इंटरनेट पर डाली तो लोगों की अनेकों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जैसे ही उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर लोगों ने देखि तो वह परेशान हो गए। सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका अपनी गतिविधियां रोज़ाना शेयर करती रहती हैं।

जो तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर डाली हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के माथे पर चोट लगी है। चोट के साथ ही उनके चेहरे पर मिट्टी लगी हुई है। प्रियंका चोपड़ा के माथे पर जो कट लगा है, उसमें से खून बह रहा है। यह तस्वीरें कई लोगों को विचलित कर रहीं हैं।

इस वक्त प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं, लंदन में वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, उनकी फिल्म का नाम सिटाडेल है। प्रियंका चोपड़ा का यह लुक उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी यह तस्वीर साझा करके लिखा है कि मैं इस किरदार से आप सभी लोगों को जल्द मिलवाने वाली हूँ । प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर कई लोग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं, ऐसे में उनके फैंस चिंता में डूबे हैं कि कहीं उनको चोट तो नहीं आई। कई लोगों ने उनको इमोजी के जरिए अपने भाव प्रकट किए हैं।