डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के लिए भी दर्शकों के बीच हमेशा सुर्खियों में रहते है। बॉलीवुड हस्तियों का असल जिंदगी का लाइफस्टाइल किसी से छिपा नहीं है। उनकी रियल लाइफ बेहद ही ग्लैमरस और लग्जरी होती है। वह अपने आलीशान घरों से लेकर शानदार कार कलेक्शन के लिए सुर्खियों में बने रहते है। बी-टाउन में कई बड़े शादीशुदा हस्तियों से लेकर बॉलीवुड के बैचलर सेलेब्स के पास बेहद आलीशान और महंगे महंगे घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। तो आज हम आपको बॉलीवुड के बैचलर सेलेब्स के बारें में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके घर महल से कम नहीं है, चलिए डालते हैं उन सितारों पर एक नजर..
बॉलीवुड के 7 बैचलर सेलेब्स जिनके पास है महंगे आलीशान घर
1. सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के ‘मोस्ट वॉन्टेड भाई’ सलमान खान बी-टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक है। खैर, उनकी लव लाइफ के बारें में किसी से कुछ छिपा नहीं हैं। बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों से उनके नाम अकसर जोड़े गए थे, लेकिन जिंदगी में साथ किसी का नहीं मिल पाया। सलमान खान की जिंदगी में फिलहाल कोई रानी नहीं बन पाई है ,लेकिन वह अपनी जिंदगी किसी राजा से कम नहीं जीते है। उनकी लाइफ बेहद की आलीशान है , जिसके लिए वह हमेशा अपने दर्शकों के बीच चर्चाओं में रहते है। आपको बता दे सलमान खान और सितारों की तरह की बड़े बंगले में नहीं रहते है , वह अपनी फैमिली के साथ मुंबई में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जो कि किसी महल से कम नहीं है। सलमान का यह अपार्टमेंट एल शेप के वन बीएचके फ्लैट बेहद ही खूबसूरत है।आपने सलमान को अपार्टमेंट की बालकनी में अपने फैन्स से मुलाकात करते हैं। ईद-दीवाली या फिर जन्मदिन पर वे यहां खड़े होकर फैन्स का अभिवादन करते हुए भी दिखाई देते हैं। ग्लैक्सी अपार्टमेंट 8 मंजिला इमारत है जो खान परिवार की वजह से फेमस है।
2. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अपनी फिल्मों से लेकर अपनी लव लाइफ,फिटनेस और अपने लाइफ स्टाइल के लिए टाइगर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। वह फिलहाल अपनी बैचलर लाइफ जी रहे है , लेकिन उनका नाम लंबे समय से दिशा पाटनी से जुड़ा हुआ है। आपको बता दे टाइगर ने हाल ही में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों की है। जिसमें उन्होंने अपने डांस और वर्कआउट के लिए खास जगह बनाई गई है। जैसा की बताया जा रहा है कि इस आलीशान अपार्टमेंट में आठ बेडरूम है। इसे एलन अब्राहम, सुजैन खान और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ डिजाइन कर रहे हैं। फिलहाल टाइगर अपने पुराने अपार्टमेंट में पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। टाइगर का पुराना घर चार बेडरूम अपार्टमेंट है, जो मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित है।
3. सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra) बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा बी-टाउन के मोस्ट वांटेड एलिजिबल बैचलर में से के है। हाल ही में सिद्धार्थ की फिल्म शेरशाह रिलीज हुई है, जिसने दर्शकों के बीच वाह-वाही बटोर ली है। फिल्म शेरशाह ने उनके करियर को एक अलग मुकाम में ले गया है। आपको बता दे सिद्धार्थ अपने फिल्मों के साथ अपने अफेयर्स और अपने लग्जरी लाइफ के लिए भी चर्चा में बने रहते है। सिद्धार्थ के पास भी अन्य बॉलीवुड सेलेब्स की तरह एक आलीशान घर है जो मुंबई में स्थित है। सिद्धार्थ के पास मुंबई के पाली हिल इलाके में एक आलीशान बैचलर फ्लैट है। इस फ्लैट को एक आलीशान घर बनाने में इंटीरियर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। जिसके बाद यह एक बेहद खूबसूरत घर बन गया है।
4. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जिस तेजी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है, उससे हर कोई परचित है। उनकी एक्टिंग और डस्की लुक के सब दीवाने है। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही है , जिसमें उरी और राजी बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। अपने इस मुकाम को बरकारर रखते हुए ,उन्होंने भी मुंबई में अपने लिए आलिशान घर ख़रीदा है। विक्की का अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित है। जो की 28वें माले पर है। इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
5. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के प्लेबॉय रणबीर कपूर अब जल्द आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। लेकिन फ़िलहाल वह बी- टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी लव अफेयर्स के चर्चे उनकी पहली फिल्म से ही शुरू होने लग गए थे। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के कारण रणबीर के पास लग्जरी चीजों की कोई कमी नहीं है। उनके आलीशान घर से लेकर उनके कार कलेक्शन तक एक लंबी लिस्ट बनी हुई है। रणबीर कूपर मुंबई में स्थित शानदार घर में रहते हैं। उनके घर की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है।
6. कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन ने अपनी हिट फिल्मों से फैन्स के बीच एक अलग पहचान बना लिया है। उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ ने उनकी स्ट्रगल भरी जिंदगी को आसान बना दिया। जिसके बाद उनकी करियर की नई शुरुआत हो गई। आपको बता दे कार्तिक अपने करियर की शुरुआती दिनों में जिस किराये के घर में रहते थे, उन्होंने वह घर खरीद कर अपने नाम कर खुद को एक तोहफा दिया है। उस घर की कीमत 1.50 करोड़ बताई गई है। वैसे कार्तिक आर्यन अपने परिवार के साथ मुंबई के यारी रोड स्थित पांचवें प्लोर के अपार्टमेंट में रहते है।
7. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड में इश्कजादे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर हर समय मीडिया में छाए रहते है। बड़ी फ़िल्में करने के बादजूद भी उन्होंने अभी तक दर्शकों के बीच खास जगह नहीं बना पाए है। उनकी लव लाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ सुर्खियां बटोरती रहती है। अर्जुन की काफी फिल्में फ्लॉप होने के बावजूद भी, वह एक आलीशान जिंदगी जीते है।अर्जुन कपूर का घर भी उतना ही आलीशान है जितने आलीशान बड़े सितारों का घर है। अर्जुन कपूर का घर बेहद ही शानदार है। जिसमें लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है। घर का इंटीरियर काफी इंप्रेसिव है। यह आलीशान अपार्टमेंट में मुंबई के जुहू इलाके में जहाँ अर्जुन अपनी बहन और डॉग मैक्सिमस कपूर के साथ रहते है।
तो ये है बी-टाउन के बैचलर सेलेब्स जिनकी लाइफ के साथ घर भी है आलिशान। आपको यह जानकारी कैसे लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।