Nusrat Jahan के बेटे के पापा का चल गया पता, बर्थ सर्टिफिकेट से खुला दबा राज़ – देखें Certificate

डेस्क : बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी संसद नुसरत जहां के बच्चे को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। हर तरफ चर्चा हो रही थी कि आखिर उनके बच्चे के पिता का क्या नाम है ? कई बार उनके सामने यह सवाल आता गया और वह इस सवाल से बचती रही। आपको यदि नहीं पता तो बता दें की 26 अगस्त 2021 को उन्होंने लड़के को जन्म दिया था। इस लड़के का नाम उन्होंने यिशान रखा है। लेकिन लोगों को लड़के के नाम से ज्यादा उसके पिता के नाम में रुचि रहे है।

बीते वर्ष नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग हो चुकी हैं। अलग होते ही निखिल जैन और नुसरत जहां ने एक दूसरे से निश्चित दूरी बना ली थी। इसके बाद दोनों ने अपने अपने तरीकों से शादी तोड़ने की वजह बताई थी। नुसरत जहां का कहना था की वह दूसरे देश में की गई शादी को मान्यता नहीं देती हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ वह अपनी जिंदगी यश दासगुप्ता के साथ बिता रही है और खुश हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की यश दासगुप्ता एक बंगाली एक्टर है। वह कई रैली में नुसरत के साथ दिखे हैं और जब फिल्म का प्रमोशन होता है तो बंगाली एक्टर नुसरत जहां का जमकर साथ देते हैं।

डॉक्यूमेंट(बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे के पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता दर्ज करवाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह देबाशीष दासगुप्ता कौन है ? तो आपको बता दे की यश दासगुप्ता का ऑफिशियल नाम देबाशीष दासगुप्ता है। यह जानकारी हम आपको नगर निगम में दर्ज किया गए सर्टिफिकेट के माध्यम से दे रहे हैं। जब नुसरत अस्पताल में थी तो उनका साथ देने और मदद करने के लिए यश दासगुप्ता मौजूद थे। डिलीवरी के बाद यश दासगुप्ता ने पब्लिक में आकर कहा था की नुसरत और उनके बच्चे की तबीयत बिल्कुल सही है। लोग दबे मुंह या बात करने लगे थे कि आखिर यश दासगुप्ता उनके साथ क्या कर रहे हैं। अब आधिकारिक तौर पर साफ हो गया है कि यशदास गुप्ता ही बच्चे के पिता है।

जब निखिल जैन से पूछा गया कि आखिर उनकी शादी टूटने की क्या वजह रही ?तो उन्होंने कुछ खास नहीं बताया। लेकिन इशारों में कह दिया की शादी टूटने की मुख्य वजह यश दासगुप्ता ही है। उन्होंने साफ कह दिया था कि यह बच्चा उनका नहीं है। निखिल जैन ने बताया था कि अगस्त 2020 के बाद नुसरत के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया था। वह समझ ही नहीं पाए की आखिर उनकी पत्नी उनसे ऐसे बात क्यों कर रही हैं। धीरे धीरे दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और वह अलग हो गए।