कैमरामैन को देख यूं भड़के तैमूर अली खान,-बार-बार देखा जा रहा Video

डेस्क : इस वक्त इंटरनेट पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान को कैमरामैन और मीडिया के लोगों के आगे गुस्सा करते देखा जा सकता है। गुस्सा करते वक्त वह काफी क्यूट दिख रहे हैं। तैमूर अली खान अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं बता दे कि इस वीडियो में तैमूर और उनकी माँ करीना अपने छोटे बेटे जेह के साथ गाड़ी में बैठने जा रही हैं।

जब करीना कपूर अपने छोटे बेटे को लेकर बाहर आती हैं तो तैमूर उनके साथ होते हैं। तैमूर की नजर सबसे पहले कैमरे पर पड़ती है। ऐसे में तैमूर सभी की तरफ हाथ उठाकर लोगो को भागने की कोशिश करते हैं, पपराजी की तरफ हाथ उठाकर वह भड़क जाते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को हम वायरल भयानी के इंस्टाग्राम हेंडल से लेकर दिखा रहे हैं। तैमूर का गुस्सा देखकर सभी लोग अचंभित रह गए, वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की कैमरा देखकर तैमूर अली खान नाराज है। वह अपनी मां की सुरक्षा करने के लिए तैयार हैं, फ़िलहाल लोगों को तैमूर का क्यूट अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

जब करीना कपूर का दूसरा बेटा हुआ तो वह चर्चा में आ गई, उन्होंने अपने बेटे का नाम जहांगीर रखा है। ऐसे में लोगों ने उनके बेटे के नाम पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड जगत के कई लोग करीना कपूर का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने कहा कि माता-पिता को हक होता है, अपने बच्चे के नाम रखने का। ऐसे में करीना कपूर जो भी नाम रखें यह उनका निजी मसला है। इसमें लोगों को अपनी राय देने की कोई जरूरत नहीं है। हाल ही में करीना कपूर ने अपनी किताब प्रेगनेंसी बाइबल लॉन्च की थी, जो चर्चा का विषय बन गई थी। बता दें कि इसको धार्मिक ग्रंथ से जोड़कर देखा गया है, जिस पर एक विशेष प्रकार के समूह के लोगों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई थी।