तब्बू ने अपने 50वें जन्मदिन पर खोला सिंगल रहने का राज़ – बॉलीवुड का ये एक्टर देता था जान से मारने की धमकी

डेस्क : आज तब्बू का जन्मदिन है। तब्बू 50 साल की हो गईं हैं। तब्बू बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक अलग ही जलवा बिखेरा था। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि तब्बू ने हिंदी ही नहीं बल्कि इंग्लिश, मराठी, तेलुगू जैसी फिल्मों में भी काम किया है। ऐसा कहा जाता है कि अपनी सुंदरता को मेंटेन रखने के लिए वह दूध से नहाया करती थी।

चलिए जानते हैं उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें जो शायद ही आपको पता हो

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है, ऐसा कहते हैं कि अजय देवगन के चलते वह सिंगल रही। तब्बू जितनी अच्छी अदाकारा है उतना ही बेहतरीन वह डांस भी कर लेती हैं। इतना ही नहीं उनको परफ्यूम लगाना बहुत पसंद है, जिसके चलते उनके पास बड़ी-बड़ी परफ्यूम कलेक्शन स्टॉक है। उनके घर पर जाते ही परफ्यूम का भंडार दिखता है। साल 1998 में जब “हम साथ साथ हैं” की शूटिंग हो रही थी तो सलमान खान सैफ अली खान और सोनाली बेंद्रे पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। ऐसे में तब्बू काफी मुश्किल में पड़ गई थी।

तब्बू की एक्टिंग के लिए उनको भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवार्ड भी दिया गया है। यह अवॉर्ड उनको 2011 में मिला था। आने वाले समय में तब्बू भूल भुलैया-2 में कार्तिक आर्यन और किआरा आडवाणी के साथ दिखने वाली हैं। थोड़े समय बाद वह फिल्म खुफिया में भी नजर आएंगी। साल 1980 में उनकी सबसे पहली फिल्म आई थी जिसका नाम बाजार था। उस फिल्म में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। फिर उन्होंने 14 वर्ष की आयु में अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह सफलता की सीढ़ी पर चढ़ती चली गई।

एक समय पर टीवी जगत में तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी को खूब प्यार मिलता था। लोग दोनों को एक साथ देखने के लिए तरसते थे। 21 साल बाद दोनों गोलमाल-4 में नजर आए, इसके बाद 2017 में मुंबई मिरर में दोनों को साथ देखा गया। तबस्सुम से जब पूछा जाता है कि आप सिंगल क्यों है? तो वह इसका जिम्मेदार अजय देवगन को बताती हैं। उनका कहना है कि जब वह जवान थी तो जब भी किसी लड़के से बात करती थी तो उनके कजन और अजय देवगन दोनों मिलकर उन्हें मारने की बात करते थे। इस बात से वह काफी सहम जाती थी। ऐसे में तब्बू ने बताया कि मैंने खुद कहा था की अजय देवगन शादी के लिए कोई लड़का ढूंढ ले। यह सारी बातें तब्बू ने इंटरव्यू में बताई है, इसके बाद उन्होंने कहा था यह सिर्फ मजाक है।