दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स लेने के बाद बुरी तरह से बिगड़ी सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत, कावेरी अस्पताल में हुए भर्ती

डेस्क : साउथ के सुपरस्टार हीरो रजनीकांत की तबीयत में अचानक बदलाव देखा गया है, बता दें कि उनकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि तुरंत उनको चेन्नई के कावेरी अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा है। रजनीकांत को गुरुवार को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक रूटीन चेकअप है। इसे सोमवार को ही रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिया गया था।

This is what Rajinikanth tweeted before receiving Dadasaheb Phalke Award | NewsBytes

रजनीकांत ने दादासाहेब फालके अवॉर्ड को प्रड्यूसर, डायरेक्टर्स, फैंस, फिल्म फर्टिलिटी एवं सभी लोगों को डेडीकेट किया। उनका मानना है कि यह अवार्ड इनका नहीं है। बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों का है जिन्होंने रजनीकांत का साथ दिया। आने वाले समय में 4 नवंबर को उनकी नई फिल्म अन्नाथे रिलीज होने वाली है। इस दिन पूरे भारत में दिवाली का शुभ पर्व मनाया जाएगा।

Rajinikanth receives Dadasaheb Phalke Award, recalls his days of struggle

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि रजनीकांत की उम्र 70 साल हो गई है। इस उम्र में भी वह अदाकारी करना नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें पहले भी रक्तचाप की समस्या और शरीर में थकावट के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या हुई थी। बीते वर्ष उनको हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रजनीकांत ने सिर्फ तमिल भाषा ही नहीं बल्कि भारत की अन्य भाषा जैसे हिंदी मलयालम, कन्नड, बंगाली, गुजराती में भी काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने एक एंड्राइड एप्लीकेशन को लॉन्च किया है जिसका नाम Hoote है।

Rajinikanth to be honoured with 51st Dadasaheb Phalke Award - Movies News

इस ऐप के जरिए एंड्राइड एप्लिकेशन के जरिए जिन लोगों को बोलना नहीं आता वह अपनी बात बोलकर टाइप कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस आप्लिकेशन के जरिए आप आसानी से अपने बात को एक समय पर कई लोगों को भेज सकते हैं। इस एंड्राइड एप्लिकेशन में मैसेज वॉइस नोट की तरह सुनने वाले को मिल जाता है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से जो लोग देखना नहीं चाहते या जिनको लिखना नहीं आता, वह आसानी से अपना मैसेज मोबाइल के जरिए भेज सकते हैं।