Big Boss OTT में होने जा रही हैं Sunny Leone की एंट्री – एक्ट्रेस बोली अपने अंदाज़ में करूंगी मस्ती

डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने जब फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था तो उनकी हर तरफ चर्चा होने लगी। बता दें की इस वक्त वह कई शो को होस्ट कर चुकी हैं। भारत की जनता सनी लियोनी को खूब प्यार करती है। खबर आ रही है की वह एक बार फिर से बिग बॉस का हिस्सा बनने वाली हैं। इस बार का बिग बॉस ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है। यह खबर सुनके लोगों में एक्साइटमेन्ट देखने को मिल रही है।

सनी लियोनी फिल्मों में ही नहीं बल्कि छोटे परदे पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। सनी लियोनी जब भी सेट पर मौजूद होती हैं तो खूब मेहनत करती हैं। सनी का क्यूट अंदाज़ लोगों खूब भाता है। बता दें कि इस बार बिग बॉस वूट नाम की एंड्राइड एप्लीकेशन पर प्रसारित हो रहा है। वूट के ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट की गई है।

इस वीडियो में सनी लियोन बताती नजर आ रही है कि वह बिग बॉस में आने वाली है, वह बिग बॉस को लेकर सुपर एक्साइटिड मूड में है। उन्होंने कहा है कि इस बार बिग बॉस में कनेक्शन होता हुआ नजर आएगा। वह वीकेंड पर सभी लोगों के साथ मस्ती करने आ रही हैं। मैं जल्दी आप लोगों से मिलूंगी कृपया जुड़े रहिए।

https://twitter.com/justvoot/status/1431491004285128706?

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि इस शो को ऑनलाइन माध्यम से दिखाया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही बिग बॉस टीवी पर आएगा। टीवी पर यह शो सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाएगा। बिग बॉस पर सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ आने वाली है।