डेस्क : सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें देखने को मिलती रहती है। कभी-कभी गलती से कुछ ऐसी चीजें भी हो जाती है जो नहीं होना चाहिए। कई बार किसी एक एक्टर के बदले किसी दूसरे एक्टर को टैग करना शुरु कर देते हैं। ऐसा सामान्य तौर पर गलती से हो जाता है या फिर जानकारी के अभाव में। ऐसे ही सोमवार को एक यूजर ने पान मसाला ऐड को लेकर अजय देवगन के बजाय सुनील शेट्टी को टैग कर दिया। इस ऐड में अक्षय कुमार अजय देवगन और शाहरुख खान नजर आ रहे थे।
यूज़र ने सुनील शेट्टी को टैग कर अपनी प्रतिक्रिया दी ही साथ ही उसके साथ अन्य लोगों ने भी इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने उसे सख्त लहजे में समझाया। तब जाकर फैंस ने उनसे माफी मांगी और कहा कि वह उनका बहुत बड़ा फैन है। उससे गलती हो गई। दरअसल यूजर नेम सुनील शेट्टी अक्षय कुमार और शाहरुख खान को टाइप करते हुए लिखा था कितने ऐड देख लिए इस हाइवे पर कि अब गुटखा खाने का मन हो रहा। हे गुटखा किंग्स ऑफ इंडिया आपके ऊपर आपके बच्चों को शर्म आनी चाहिए कि आप देश को एक गलत दिशा में ले कर जा रहे हैं। भारत को कैंसर नेशन मत बनाओ बेवकूफों!
यूजर के स्ट्रीट को पढ़ने के बाद सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया और कहा, भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल ले। जिसके बाद यूजर ने सुनील शेट्टी से माफी मांगते हुए कहा कि अजय देवगन के बदले उसने सुनील शेट्टी को टैग कर दिया। असल में वह उनका फैन है। यूजर ने लिखा, हेलो सुनिल शेट्टी! सॉरी गलती से मिस टैग हो गया। मेरी मंशा आपको आहत करने की नहीं थी। आपसे बहुत प्यार करता हूं।
इसमें मुझे अजय देवगन को ट्रैक करना था, क्योंकि मैं आपका बड़ा फैन हूं इसलिए सबसे ऊपर आपका नाम आ जाता है और गलती से आपको टैग कर दिया। इसके बाद सुनील शेट्टी ने भी हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर फैन के माफ़ी को एक्सेप्ट कर लिया। आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्ट है जिनके द्वारा गुटखा का ऐड किया जा चुका है और इसके चलते हैं उन्हें चोर का सामना भी करना पड़ा है।