सुनील शेट्टी को उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड K L Rahul ने दिया शानदार गिफ्ट – यूजर बोले ‘ससुर जी खुश हुए’

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आतिया शेट्टी का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के एल राहुल के साथ अफेयर है। इस बात की चर्चा हमेशा से सोशल मीडिया पर होती रहती है, बता दें कि भारत का टेस्ट मैच इंग्लैंड के साथ चल रहा है। इस टेस्ट मैच में के एल राहुल ने शतक जड़ दिया है। जैसे ही के एल राहुल ने शतक जड़ा तो सुनील शेट्टी की तरफ से ट्विटर पर उनको बधाई दी गई।

ऐसे में सुनील शेट्टी ने इस शतक को अपना गिफ्ट माना है। बता दे कि सुनील शेट्टी का जन्म देता है 60 साल के हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा की ‘क्रिकेट के मक्का में शतक। बधाई और आशीर्वाद बाबा।’ वहीं सुनील ने आगे लिखा, ‘शुक्रिया मेरे बर्थडे गिफ्ट के लिए’ लंबे वक्त से के एल राहुल और आतिया शेट्टी एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के द्वारा सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें साझा की जाती हैं। अब लोग यह कयास लगा रहे हैं की आने वाली समय में आतिया शेट्टी और के एल राहुल एक साथ रिश्ते में बंध जाएंगे। फ़िलहाल के एल राहुल और आथिया शेट्टी ने अपने रिश्ते का खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं किया है।

सुनील शेट्टी की पोस्ट पर उनके चाहने वालों ने कमेंट करना शुरू कर दिया और इसी बीच एक कमेंट ऐसा आया जिसमें कहा गया की “ससुर जी खुश हुए” इसके बाद एक यूजर ने पुछा की आपकी बेटी के एल राहुल से कब शादी करेंगी ? एक यूजर ने लिखा दामाद ने लगाया शतक।