रोज औरतों को पीटता है! Ex Girlfreind सोमी अली ने Salman Khan पर किया अटैक, बोली “इसको पूजना बंद करो”

सोमी अली (Somy Ali) सलमान की चर्चित गर्लफ्रेंड में से एक रहीं हैं। साथ ही एक जमाने में वो बॉलीवुड अभिनेत्री भी रह चुकीं हैं। लंबे समय से चर्चा से दूर सोमी ने सलमान खान पर निशाना साधा है। आपको बता दें सोमी अली और सलमान खान का अफेयर कई सालों तक चला था। पर इनकी बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अलग होने के बाद सोमी ने मुंबई से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया और वापस अमेरिका चली गईं।

सोमी और सलमान के ब्रेकअप को लंबा समय हो गया है। मगर शायद अभी भी एक्ट्रेस के जख्म ताजा हैं। यही कारण है कि आज भी वो भाईजान पर निशाना साधती रहती हैं और उनपर और कई तरह के आरोपों का खुलासा करते रहती हैं। हाल ही में सोमी ने फिर से सलमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सलमान को ‘औरतों को पीटने’ वाला शख्स और ‘सेडिस्ट’ बताया है। बता दें सोमी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्य श्री लीड रोल में थीं।

पोस्टर शेयर करते हुए सोमी अली ने लिखा है, ”औरतों संग मारपीट करने वाला। सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि और भी कईं. इसकी पूजा करना बंद करो। ये मानसिक रूप से बीमार है, सेडिस्टिक है। आप लोगों को इसका अंदाज़ा नहीं है”। बता दें सलमान खान पर सोमी अली ने पहले भी कई बार आरोप लगाया है। इसके पहले भी अभिनेत्री ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमी अली अपने और सलमान के रिश्ते की उस दौर को भी सबके सामने ला चुकी हैं जिसमें केवल उन्होंने दर्द सहा था। बता दें एक इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था इसलिए उनका ब्रेकअप हो गया। सोमी ने बताया था कि सलमान ऐश्वर्या राय के लिए उनसे धोखेबाजी की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस वापस अमेरिका चली गईं।