कोर्ट सुनवाई के दौरान रो पड़ीं हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार, मजिस्ट्रेट ने लगाई हनी सिंह को फटकार, कहा अब नहीं …

डेस्क : बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर और रैपर हनी सिंह के ऊपर उनकी पत्नी ने घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। इस हिंसा की शिकार उनकी पत्नी बीते 10 साल से थी। जैसे ही यह खबर बाहर आई तो सब चौंक गए। हालाँकि हनी सिंह ने इस मामले पर कहा है की मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियादी हैं। हनी सिंह की पत्नी का नाम शालिनी तलवार है, जिन्होंने हनी के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है। यह मामला ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत दर्ज किया गया है। बता दे सुनवाई के दौरान हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार जज के सामने रो पड़ीं।

आज इस मामले की सुनवाई होनी थी, ऐसे में हनी सिंह इस मामले की सुनवाई में नहीं जाना चाहते हैं और वह लगतार बोल रहे हैं की मैं बीमार हूँ। कोर्ट में न पेश होने के चलते मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने उनको फटकार लगाई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह का कहना है की कानून के ऊपर कोई नहीं है। इस मामले को इतने हलके में कोई कैसे ले सकता है। इस मामले पर हनी सिंह के वकील को भी फटकार लगाई गई है। हनी सिंह के वकील ने आय का हलफनामा भी नहीं दिया है और किसी भी प्रकार का तर्क पेश नहीं किया है, जिसके चलते अदालत उनसे खफा है। अब उनको सिर्फ आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद उनको कोई चांस नहीं मिलेगा।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह की पत्नी ने उनके ऊपर मानसिक और मौखिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हनी सिंह की शादी 2011 में हुई थी, ऐसे में हनी सिंह अपनी शादी को लेकर काफी प्राइवेट रहते थे। एक बार उनकी पत्नी ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी, जिसके चलते हनी सिंह ने अपनी पत्नी को खूब मारा था। हनी सिंह शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे और इस वजह से उनकी पत्नी उनसे परेशान रहती थी। शालिनी तलवार ने हनी सिंह के ऊपर यह आरोप भी लगाएं हैं की वह अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखते हैं।