Super Dancer 4 के मंच पर पहुंचते ही ऐसा क्या हुआ जो फूट-फूटकर रो पड़ीं शिल्पा शेट्टी, जानिए पूरा किस्सा

डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी का नाम हर कोई जानता है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी के चाहने वालों की तादाद कम नहीं है, बता दें कि शिल्पा शेट्टी बीते एक महीने से सुर्खियों में छाई हुई हैं, सुर्खियों में रहने की वजह अनेकों है। ऐसे में बहुचर्चित वजह यह है कि उनके पति राज कुंद्रा इस वक्त अश्लील फिल्म के मामले पर जेल में बंद हैं, बता दें कि अब शिल्पा शेट्टी वापस अपने काम पर लौट गई हैं। शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज की भूमिका निभाती थी।

अब शिल्पा शेट्टी ने अपने नए एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है और यह शो जल्द टीवी पर आने वाला है। शूटिंग के दौरान जैसे ही शिल्पा शेट्टी मंच पर आई तो सारे लोगों ने उनको घेर लिया। वह उनका भव्य स्वागत करना चाह रहे थे। जब उन्होंने सभी लोगों का देखा तो वह मंच पर इमोशनल हो गई और उनकी आंखों से आंसू टपक गए। बता दें कि सुपर डांसर चैप्टर-4 का पूरा सेट शिल्पा शेट्टी का इंतजार कर रहा था। ऐसे में लंबे अरसे के बाद जब शिल्पा शेट्टी सभी लोगों से मिली तो भावुक हो गईं।

Shilpa

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। ऐसे में वह जेल में है। मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ किसी भी तरह से ढील नहीं बरती है। साथ ही अदालत में गुजारिश की है कि उन्हें किसी भी प्रकार की ढील ना दी जाए यदि ऐसा हुआ तो वह वह देश छोड़के भाग जाएंगे और उनको वापस लाना मुश्किल हो जाएगा।