राज कुंद्रा के घर को छोड़कर अलग रहने की प्लानिंग कर शिल्पा शेट्टी?, पोर्न फिल्मों से कमाये हुए पैसों से बच्चों को…

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा लगातार कोशिश कर रहे हैं कि वह जेल से बाहर आ जाए लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच उसके विपरीत काम करते हुए नजर आ रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ से इतनी ज्यादा सख्ती है कि राज कुंद्रा का कोई भी पैंतरा काम नहीं आ रहा है। इसी क्रम में खबर आ रही है कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नहीं रहना चाहती हैं।

शिल्पा शेट्टी अपने कैरियर ट्रैक पर वापस आ गई है। वह सारे काम कर रही हैं, जो राज कुंद्रा के विवादित मामलों से पहले किया करती थी। वह सभी लोगों से मिलजुल रही हैं और सुपर डांसर शो में बतौर जज की भूमिका निभा रही हैं। वह अपने पुराने काम पर एक शर्त पर लौटी हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वह टीवी सेट पर हो तो उनसे कोई भी विवादित सवाल ना पूछा जाए। शिल्पा शेट्टी चाहती हैं कि उनके बच्चों का भविष्य सुधर सके, इसके लिए वह अलग शिफ्ट होने की तैयारी कर रही है। शिल्पा शेट्टी के करीबी दोस्त का कहना है कि वह इस वक्त सदमे में है। वह अपने पति राज कुंद्रा के इस रहस्यमई कार्य के बारे में समझ नहीं पाई थी। जब उनको अपने पति की काली करतूत के बारे में पता चला तो वह अपने आप को संभाल नहीं पाई। उन्हें किसी भी तरह से पता नहीं था की डायमंड और डुप्लेक्स कैसे खरीदे गए हैं।

Shilpa Setty

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी उस दौलत को नहीं देखना और छूना चाहती जो उनके पति छोड़कर गए हैं। वह खुद काम करना चाहती हैं और अपने बच्चों का भविष्य सुधारना चाहती हैं। वह आने वाले समय में नई फिल्में करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि उनको फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्मों में काम करने का मौक़ा मिल रहा है। बीते दिनों शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर कई पोस्ट देखी गईं हैं जिसमें वह खुद की मानसिक स्थिति को संभालते हुए नजर आई हैं।