डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस वक्त जेल में है। ऐसे में राज जब जेल गए थे तो शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में तहलका मच गया था। बता दें की शिल्पा शेट्टी को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके घर पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम रेड मारेगी और उनके पति को ले जाएगी। अब राज से सवालों का सिलसिला जारी है।
ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उनको गलत तरीके से प्रसारित करने का आरोप लगा था। फिलहाल, इस पूरे मामले की अदालत में सुनवाई चल रही है, ऐसे में शिल्पा शेट्टी बीते 3 हफ्ते तक काफी परेशानियों से जूझ रहीं थी। अब वह धीरे-धीरे करके अपनी पुरानी जिंदगी में लौट रही हैं। हाल, ही में उनको सुपर डांसर के मंच पर देखा गया था, बता दें कि वह कई शो को जज कर चुकी है, सुपर डांसर के मंच पर उनकी शूटिंग पूरी हो गइ है।
सुपर डांसर 4 के मंच पर शिल्पा एक कंटेस्टेंट का परफॉर्मेंस देखकर काफी भावुक हो गई थी। यह भावुकता भरा वीडियो उनका इंटरनेट पर वायरल हो गया है। शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि वह अपनी जिंदगी की लड़ाई खुद लड़ेंगी, ऐसे में उन्होंने झांसी की रानी का उदाहरण देते हुए लोगों को कहा कि हर औरत को अपने पति के बाद अकेले ही लड़ाई लड़नी होती है।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अब अपना एक नया वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वह योगा करती नजर आ रही है। योगा करते हुए वह लोगों को यह सन्देश देना चाहती हैं की योगा के अनेकों फायदे हैं। योगा करने से सकारात्मकता जीवन में आती है। साथ ही साथ शरीर और मन स्वस्थ रहता है। योगा की वजह से हर इंसान को कई बुरी ताकतों से लड़ने का मौका मिलता है।