न्यूज डेस्क : शाहरुख खान जैसे बड़े हस्ती के बेटे की गिरफ्तारी के बाद देश की नजर अब एनसीबी पर टिकी हुई है। एनसीबी भी अपना कर्तव्य निभाता हुआ दिख रहा है। कल जैसे ही एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि किस का भी बीटा हो छोड़ेंगे नहीं यह सुन कर लोगों को लगा कि कानून अभी जिंदा है। इसी कड़ी में आर्यन सहित बाकियों की गिरफ्तारी के बाद एनसीपी मुंबई में गिरफ्तार सभी के घर पर सर्च अभियान कि चला रहा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी होने के बाद एनडीपीएस कानून के तहत आरोपियों घर का छानबीन हो ऐसा प्रावधान है।
ऐसे यह यह कहा जा रहा है कि किंग खान के मुंबई स्थित घर मन्नत में भी एनसीबी सर्च अभियान चलाई जाएगी। मालूम हो कि गिरफ्तार किए गए आठो आरोपी विभिन्न समूह में क्रूज पर गए थे, जिस कारण उनके के साथी रेड की खबर मिलते ही मौके से भागने में सफल हुए। इसको लेकर छापेमारी चालू है। अभी और कई लोगों की गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी करते क्या हैं बता दें कि गिरफ्तार हुए सभी आरोपियो का नाम बड़े हस्तियों में आता है। इस में मुनमुन धमेचा जो कि दिल्ली की मॉडल हैं, यह बड़े ब्रांडों के लिए मॉडलिंग करती हैं। इसके बाद इश्मित चड्ढा जो कि दिल्ली का बड़ा बिजनेसमैन है, साथ ही मोहक जायसवाल का भी दिल्ली में बड़ा बिज़नेस है, गोमीत चोपड़ा हेयर स्टाइलिस्ट है, वहीं विक्रांत दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में प्रोडक्टिविटी हेड हैं, आरोपी सजीता नूपुर दिल्ली की ही बिजनेसमैन हैं। अब बात रही आर्यन खान की तो उन्हें तो आप जानते ही हैं। उनका परिचय यह है कि वे देश के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे हैं।