जेब में ग्लास लिए पार्टी में पहुंचे सलमान खान, कैमरा देख छिपा लिया ग्लास : फैन्स पूछ रहे- ‘आखिर क्या छिपाया पॉकेट में’

डेस्क : अपने स्टाइल की वजह से सलमान खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनको एक पार्टी में देखा गया। एकबार फिर सलमान एक खास वजह से सुर्खियों में छा गए। इस दौरान हाथ में एक ग्लास लिए अपने पेंट की जेब में डालते हुए सलमान खान को देखा गया। जिसके बाद से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल जब सलमान खान पार्टी में गए तो उनके हाथ में ग्लास था। उनके सभी फैंस इसके चलते कयास लगाने लगे कि आखिर ग्लास में ऐसा क्या है, जिसे सलमान खान छोड़ ही नहीं रहे हैं? अपने फैंस को तब और भी कंफ्यूज कर दिया सलमान खान ने, जब वे ग्लास को अपनी पेंट की जेब में रखते हुए दिखे। हाल ही में एक पार्टी में दिखा भाईजान का ये अलग अंदाज खूब छाया हुआ है।

सलमान खान इस अवसर पर आधा भरा ग्लास लेकर पहुंचे थे। इस पर लोग इंटरनेट पर चर्चा करने लगे की ग्लास में क्या हो सकता है? इसे कई लोगों ने सलमान खान का नया स्टाइल बताया। तो कई उनके इस दबंग लुक की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना तब घटी है जब एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में सलमान खान शनिवार को पहुंचे थे।

वीडियो में आप भी देख सकते हैं सलमान खान कैसे कार से उतरने के बाद आधा भरा हुआ ग्लास जींस की पॉकेट में डालते नजर आ रहे हैं। ग्लास वापिस जाते समय भी उनके हाथ में होता हैं और गाड़ी की सीट पर वह बैठ जाते हैं। बता दें, हाल ही में सलमान खान फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। जल्द वह किसी का भाई किसी का जान और टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं।