‘बचपन का प्यार’ गाकर Indian Idol 12 के सेट पर सहदेव ने मचा दिया तहलका, देखें वीडियो जज भी झूम उठे

डेस्क : बचपन का प्यार गाना गाने वाले बच्चे सहदेव दिरदो को अब दुनिया जानने लगी है बता दें कि सहदेव ने 2 साल पहले यह गाना गाय था। “बचपन का प्यार” जैसे ही सहदेव ने गया था तो उसके टीचर ने इस गाने को सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसके बाद जब से बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंगर रैपर बादशाह ने इस गाने को रीमिक्स करके डाला तो यह लड़का रातों-रात फेमस हो गया।

गाना गाने की वजह से सहदेव दिरदो इंडियन आइडल 12 के मंच पर पहुंच चुके हैं। इस गाने पर सभी कंटेस्टेंट और जज झूमते नजर आ रहे हैं। सहदेव की इस वीडियो के चर्चे जोर शोर से हो रहे हैं। हाल ही में इंडियन आइडल के मंच पर आदित्य नारायण द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सहदेव दिरदो गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। शो पर सहदेव के इर्द-गिर्द भी लोग झूमते नजर आ रहे हैं, जिसमें सोनू कक्कड़ और आदित्य नारायण भी शामिल हैं। इस वीडियो में सहदेव दिरदो ने अलग ही कपड़े धारण कर रखे हैं। सहदेव को देखते हुए आदित्य ने #bachpankapyar लिखा है और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सहदेव के इस गाने और डांस को खूब पसंद किया जा रहा है, बता दें कि सहदेव की उम्र मात्र 10 साल है। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है और जल्द ही बादशाह सहदेव को एक बड़े प्रोजेक्ट में रखने वाले हैं।