Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती को आई सुशांत सिंह की याद, बोली- जेल जाने का गिल्ट नहीं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने से लेकर उन पर काला जादू करवाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे थे। वही अब सुशांत की आत्महत्या के 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने इस मामले को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद पर लगाए गए आरोपों को लेकर बेबाकी से जवाब दिया है।

रिया चक्रवर्ती ने आत्महत्या के बाद की खुलकर बात

MTV के रियलिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर गैंग लीडर दिखाई दे रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पहली बार इस मामले पर अपनी बात खुलकर रखी है। इसके साथ ही उन्होंने जेल में बिताए गए दिनो को याद करते हुए काफी कुछ बताया है।

रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती गुरुवार को हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2023 का हिस्सा बन रही है। इस दौरान एक्ट्रेस से बातचीत के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर काफी कुछ पूछा गया। इसके साथ ही उनसे यह भी पूछा गया कि लोगों द्वारा उन पर लगाए गए डायन के आरोप पर उन्हे क्या महसूस हुआ? इसके बारे में जवाब देते हुए रिया ने बताया की, “जब मुझे कोई चुड़ेल कहता है तो ये मुझे पसंद है। ये सुनने में काफी दिलचस्प होता है। पुराने समय में डायन कोन होता था, जो पितृस्तात्मक समाज की राय को नही मानते थे। जो इस रूढ़िवादी सोच के खिलाफ थे। शायद में वही हूं, शायद में इसलिए चुड़ेल कही जाती हूं।

रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जेल जाने को लेकर भी उनसे सवाल किया गया है। इस पर रिया ने जबाव देते हुए कहा की जेल जाना दिलचस्प था। रिया ने बताया की जेल जाने के बाद आप समाज से पूरी तरह अलग हो जाता है। एक्ट्रेस ने बताया की जेल जाने के बाद मैने काफी कुछ सीखा है। रिया ने अपनी बात रखते हुए कहा की वैसे भी मुझे कोई गिल्ट नही था, मैं अंडर ट्रायल थी। मैने देखा जेल में रह रही महिलाओं को समोसा ही मिल जाए तो वो खुस हो जाती है।