कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पी. राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन – राज्य में लगी धारा 144

डेस्क : पुनीत राजकुमार के निधन पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

Remembering Puneet Rajkumar: Here are his top 5 movies - EastMojo

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी ट्वीट कर अभिनेता की मौत पर शोक प्रकट किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पावर स्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। पुनीत दक्षिण भारत के प्रचलित एक्टर राजकुमार अवर्गल के बेटे हैं। उनका राजनेताओं के परिवार संग लम्बे समय से सौहार्दपूर्ण संबंध है। ऐसे में यह तमिल नाडु के मुख्यमंत्री के लिए एक चौंका देने वाली घटना है।

Puneeth Rajkumar Death News: Kannada actor Puneeth Rajkumar passes away after massive heart attack | Bengaluru News - Times of India

एक्टर की जिम करने के बाद तबियत खराब हो गई थी। अब पूरे कर्नाटक में धारा 144 लगा दिया गया है। सभी सिनेमा घरों में ताला लगा दिया गया है। कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनको अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था, पर वह नहीं बच सके। बता दें कि एक्टर को चाहने वाले लोगों को काबू करने के लिए हर जगह धारा 144 लगा दी गई है। ऐसे में एक्टर को चाहने वाले लोग इस वक्त बेहद ही ज्यादा है। यदि वह सड़क पर आ जाते हैं तो उनको संभालना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत के जाने-माने नेता भी इस वक्त गम में डूबे हुए हैं।

Puneeth Rajkumar on accident rumours: 'I am safe and fine' - IBTimes India

एक्टर के पिता राजकुमार साउथ इंडियन सिनेमा के आइकॉन थे। वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पहले सितारे थे। जिन्होंने दादा साहब फाल्के अवार्ड जीता था। दक्षिण भारत के तस्कर वीरप्पन ने जुलाई 2000 में उनका अपहरण कर लिया था। पुनीत ने बचपन में ही एक्टिंग की शुरुआत की थी। बॉलीवुड के कई जिसमें से एक आर माधवन भी शामिल है, ने श्रदांजलि दी है। राम गोपाल वर्मा भी एक्टर की मौत से चौंक गए हैं।