रणवीर सिंह बने पापा! परिणीति चोपड़ा ने टैग कर माँगा Confirmation- पोस्ट देख फैंस हुए हैरान

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन आयोजित किया गया था। इस लाइव सेशन में परिणीति के चाहने वाले उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते थे। ऐसे में एक यूजर ने परिणीति चोपड़ा से पूछा कि क्या रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं? इस बात पर परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए जवाब मांगा। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बेहद ही चालाकी से इस सवाल को टैकल किया।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने इस सवाल को अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में लगाया है और नीचे लिखा प्लीज कंफर्म रणवीर सिंह।परिणीति को चाहने वाले लोग इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लोग ऐसा सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि कुछ दिन पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। लोग मान रहे हैं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं।

फिलहाल दीपिका और रणबीर सिंह अपने आने वाले बच्चे का प्लान कर रहे हैं या नहीं इसका जवाब तो वह खुद देंगे। प्रेगनेंसी के मुद्दे पर किसी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं दूसरी लोग अब रणबीर के पापा बनने का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले समय में परिणीती चोपड़ा “एनिमल” नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर शामिल हैं।