फिर वायरल हुआ रानू मंडल का वीडियो, दबा के शेयर हो रहा उनका नया गाना-सोशल मीडिया पर मची धूम : देखें Video

डेस्क : बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चा काफी चर्चा में रहा। इस बच्चे का नाम सहदेव दिरदो है। सहदेव दिरदो ने “बचपन का प्यार” गाना गाकर पूरे भारत का मनोरंजन किया था, बता दें कि सहदेव ने यह गाना 2 साल पहले गया था। यह गाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर बादशाह को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसका रिमिक्स बना डाला। बादशाह ने दिरदो के साथ अपने इस गाने को ऑफिशियली रिलीज किया है, बता दें कि सहदेव एक पिछड़े इलाके से आते हैं।

सहदेव ने जो गाना गाया था वह इतना फेमस हो गया कि बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों ने इसको गाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। सहदेव के इस गाने पर लोगों की सकारात्मक और नकरात्मक प्रतिक्रियाएं आईं थी।

इंस्टाग्राम पर Sacred Adda नाम के पेज से रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रानू मंडल के साथ एक लड़का खड़ा है, जिसने माइक हाथ में ले रखा है। रानू मंडल अपने घर पर मौजूद हैं और वह “बचपन का प्यार” गाना गा रही हैं। रानू मंडल का यह गाना सुनकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, बता दें कि रानू मंडल हिमेश रेशमिया के साथ “तेरी मेरी कहानी” गाना गा चुकी हैं। ऐसे में लोग उनकी मधुर आवाज के दीवाने हैं।