डेस्क : आज के समय में सहदेव दिरदो को हर कोई जानता है, बता दें कि 10 वर्षीय लड़के ने बचपन का प्यार गाना गाया है, जिसके चलते वह इतना ज्यादा फेमस हो गया की खुद म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और रैपर बादशाह ने आकर उनके साथ एक एल्बम रिलीज की है। यह गाना अब रानू मंडल गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। इंडस्ट्री के बड़े लोग, इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
सहदेव दिरदो की तरह ही रानू मंडल भी रातों-रात स्टार बन गई थी। ऐसे में रानू मंडल ने सहदेव दिरदो का यह गाना गाया है। अब यह गाना इंटरनेट पर घूम रहा है, ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि रानू मंडल को सहदेव दिरदो की तरह ही बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर मशहूर गाना एक प्यार का नगमा गाते हुए पाया गया था। रानू मंडल 2019 के बाद से ही टीवी स्क्रीन और सोशल मीडिया से गायब हो गई है। ऐसे में काफी दिनों बाद उनका वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं। जैसे ही रानू मंडल ने यह गाना गाया तो लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी, बता दें कि जो व्यक्ति रानू मंडल के साथ खड़ा है, वह भी यह गाना गुनगुना रहा है। रानू मंडल की किस्मत चमकाने के पीछे बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया का हाथ है। ऐसे में रानू मंडल एक समय पर अपना गाना गाकर भीख मांगती थी, लेकिन जैसे ही उनकी सुरीली आवाज पर हिमेश रेशमिया की नजर पड़ी तो हिमेश रेशमिया की वजह से उनको वह सारी चीजें मिलने लगी जो एक सुपरस्टार को मिलती है।
रानू मंडल ने जब प्यार का नगमा गाना गाय था तो वह बहुत ज्यादा चला था, उसके बाद उनको म्यूजिक कंपोजिंग की दुनिया में नाम कमाने का मौका मिला था। बता दें की हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल से 2 गाने रिकॉर्ड करवाए थे, जिसके बाद दोनों गाने चल पड़े थे। इसमें सबसे ज्यादा गाना तेरी मेरी कहानी लोगों को खूब पसंद आया था, बाद में रानू मंडल ने स्टेज शो भी किए थे। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि रानू मंडल इस वक्त टीवी इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं। फिलहाल, उनको बंगाली सिंगर रूपांकर बागची के साथ एक शो में देखा गया था यह शो 2 जनवरी को ऑनलाइन आया था।